सलमान खान के शो में स्टार्स दिखाएंगे दम. इस बार फैंस के साथ बनेंगी जोड़ियां!

Updated on 31-07-2022 09:02 PM

Jhalak Dikhla Jaa 10 की वापसी की खबरों के बीच अब सेलेब्रिटी कपल डांस शो Nach Baliye भी छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। 'झलक दिखला जा' की तरह Nach Baliye का भी ये 10वां सीजन होगा जिसे मिड अक्टूबर में शुरू किया जाएगा। करिश्मा कपूर, वैभवी मर्चेंट और टेरेस लूईस के इस शो को जज करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के दबंग खान इस शो को प्रोड्यूस कर सकते हैं।

सलमान खान करेंगे शो को प्रोड्यूस
सुपरस्टार सलमान खान के इस शो को प्रोड्यूस करने की खबर सामने आते ही ये शो काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गया है। अभी तक सलमान खान टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस' को होस्ट करते रहे हैं। लेकिन जहां तक प्रोडक्शन की बात है तो दबंग खान ने 'द कपिल शर्मा शो' का प्रोडक्शन संभाल कर कॉमेडी किंग को बिलकुल नई लाइफ दी थी। इसके अलावा नच बलिए का पिछला सीजन भी सलमान ने ही प्रोड्यूस किया था।

Nach Baliye 9 का विनर कौन था?
हालांकि अभी तक इस बारे में मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आया है। शो का 9वां सीजन साल 2029 में 19 जुलाई से लेकर 3 नवंबर तक प्रसारित हुआ था। तब रवीना टंडन और अहमद खान ने इस शो को जज किया था और मनीष पॉल और Waluscha De Sousa ने तब इस शो को होस्ट किया था। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इस शो के विनर रहे थे और ये जोड़ी काफी ज्यादा तर्चा में रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.