राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: गुरू रूद्रकुमार

Updated on 20-09-2021 06:52 PM

दुर्ग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 अंतर्गत वार्ड उमदा में तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। तीजा छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार में से एक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने तीज त्यौहारों जैसे-तीजा, हरेली, कर्मा जयंती में शासकीय अवकाश घोषित कर लोगों को बड़ी सौगात दी है। इससे कामकाजी महिलाएं भी तीजा जैसे तीज-त्यौहार में अपने मायके में रहकर मना रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में जगह-जगह तीज मिलन के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं यह देखकर बड़ी प्रसन्नता होती है कि हम अपनी गौरवशाली परंपरा और संस्कृति से आज भी जुड़े हुए हैं और उसे आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं कोसरिया (पटेल) समाज के कार्यक्रमों में सम्मिलित होता ही रहा हूं। पटेल समाज एकजुटता के साथ जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभायी है, जो अनुकरणीय है। साथ ही समाज की महिलाएं भी अपनी भागीदारी निभाने में पीछे नहीं रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप हमारी माताएं-बहनें और बेटियां आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और सभी क्षेत्रों में पुरूषों से कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

इस अवसर पर मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने 6.5 लाख की लागत से बनने वाले कोसरिया मरार (पटेल) समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों की मांग पर उन्होंने तत्काल दो नग बोर खनन करने और ओपन जिम बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवलाल पटेल ने की। इस अवसर पर सभापति नगरपालिक निगम भिलाई-3 विजय जैन, रायपुर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रानी पटेल, आशीष वर्मा, कुबेर पटेल, श्रीमती अन्नपूर्णा पटेल, श्रीमती कमलेश्वरी पटेल, श्रीमती विमल पटेल और जीवन पटेल सहित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के लोग उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.