राज्य सूचना आयोग, हरियाणा ने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार के अधिकारीयों पर लगाया 75000 रूपये का जुर्माना

Updated on 14-12-2020 03:54 PM

हिसार  जगाधरी निवासी एस. गर्ग ने बताया कि गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार के हरियाणा स्कूल ऑफ़ बिज़नस में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर लगी संगीता मित्तल ने झूठ बोलकर व फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल की थी तो उन्होंने इस बारे यूनिवर्सिटी के उपकुलपति टन्केश्वर कुमार सचदेवा को कार्यवाही को लिखा पर उसने दोषीगण से मिलकर उल्टा एस. गर्ग व उसके परिवार को ही झूठे मामले में फंसाने की कार्यवाही शुरू कर दी, जिस पर मामला टेक्निकल एजुकेशन विभाग, हरियाणा पहुँच गया और जब उनसे इस मामले में की गई कार्यवाही के बारे डॉ. एस. गर्ग ने सूचना के अधिकार में सूचना मांगी तो सम्बंधित अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर राजेंदर चौधरी ने दोषीगण से मिलकर सूचना देने में आना कानी की और प्रथम अपीलीय अधिकारी एडिशनल डायरेक्टर वाई पी एस बेरवाल ने दोषीगण के मिलीभगत के चलते सूचना न दिलवाई और मामला राज्य सूचना आयोग के सामने पहुंचा जहाँ मामले से बचने के लिए डिप्टी डायरेक्टर राजेंदर चौधरी और अन्य अधिकारी एक बार तो पेश ही नहीं हुए, जिस पर राज्य सूचना आयोग ने उसके और उसके साथियों के विरुद्ध वारंट जारी करके उसकी उपस्थिति सुनिश्चित की और उनसे सूचना न देने बारे जवाब माँगा, जिसमे तकनिकी शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंदर चौधरी, डिप्टी डायरेक्टर अरुणा गोयल, जॉइंट डायरेक्टर के. पी. सिंह ने राज्य सूचना आयोग से बिना शर्त माफ़ी मांगी ! सुनवाई पूरी होने के उपरांत माननीय सूचना आयुक्त भूपिंदर कुमार धर्मानी ने तत्कालीन जनसूचना अधिकारी एवम जॉइंट डायरेक्टर पी. के. मल्होत्रा और सम्बंधित अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर राजेंदर चौधरी पर कुल 75000 रूपये का जुर्माना लगाया और साथ ही एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, तकनिकी शिक्षा विभाग को मामले का संज्ञान लेकर उनके विभाग के जनसूचना अधिकारी व प्रथम अपीलीय अधिकारी को सूचना के अधिकार अधिनियम की जानकारी लेने के लिए ट्रेनिंग पर भेजने व साथ ही आरटीआई के पालन के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के पालन के लिए विभाग के नोडल ऑफिसर को निर्देश दिए !


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
कोलकाता, सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके अलावा दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक ने…
 09 May 2026
बांदा: बुंदेलखंड क्षेत्र का बांदा जिला अब ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। लंबे समय से बिजली संकट और सीमित औद्योगिक विकास की चुनौती झेल…
 09 May 2026
पटनाः तमिलनाडु में फिल्म स्टार जोसेफ विजय की (थलपति विजय) की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद बिहार के प्रशांत किशोर (पीके) भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि विजय…
 09 May 2026
बुलंदशहर: बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप…
 09 May 2026
गाजियाबाद: हिंदू रक्षा दल के अध्‍यक्ष पिंकी चौधरी अपने बयानों से हमेशा विवाद में बने रहते हैं। उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वह भंडारे में आए…
 08 May 2026
पटनाः बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में मंत्रिमंडल के विस्तार में एनडीए ने जाति और इलाके की गणित को साधने की कोशिश की है और सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान…
 08 May 2026
मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार हो गई है। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक…
 08 May 2026
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और सम्राट कैबिनेट में सबसे उम्रदराज (89 वर्ष) बिजेन्द्र यादव 22 वर्षों तक ऊर्जा मंत्री रहे। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वे 1991 से 1995…
 08 May 2026
आम का मौसम है। आम तभी मीठा लगता है जब खुद पूरी तरह पक जाए। अधपका आम खट्टा लगता है। अगर जबरदस्ती (दवा से) आम पकाएंगे तो वह सेहत के…
Advt.