इन्दौर में राज्य टेबल टेनिस स्पर्धा 21 सितंबर से

Updated on 21-09-2021 08:22 PM

इन्दौर मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन तथा इन्दौर जिला टेबल टेनिस संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 64वीं स्टेग रमेशचंद्र शर्मा स्मृति .प्र. राज्य एवं अन्तर जिला टेबल टेनिस स्पर्धा 21 से 26 सितंबर तक खेली जायेगी। स्थानीय अभय प्रशाल में आयोजित की जाने वाली इस स्पर्धा में विभिन्न जिलों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए .प्र. टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष ओम सोनी तथा महासचिव जयेश आचार्य ने बताया कि कोविड-19 के कारण स्पर्धा में सिर्फ व्यक्तिगत मुकाबले खेले जायेंगे। परिस्थितयां अनुकूल होने पर टीम मुकाबलों की राज्य स्पर्धा अलग से आयोजित की जायेगी। स्पर्धा के मुकाबले गत माह भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा जारी नये आयु वर्ग के अनुसार खेले जायेंगे। नये आयु वर्ग के हिसाब से मुकाबलों का आयोजन अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 तथा सीनियर वर्गों में होगा।

उन्होने बताया कि स्पर्धा में सिंथेटिक फ्लोरिंग, स्टेग अमेरिका टेबल तथा स्टेग सुप्रीमं बॉल्स का प्रयोग किया जायेगा। इन्दौर जिला टेबल टेनिस संगठन के सचिव निलेश वेद को स्पर्धा सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि गौरव पटेल स्पर्धा निदेशक होंगे। अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक आर.सी. मौर्य स्पर्धा के मुख्य निर्णायक तथा अन्य राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक गगन चन्द्रावत, नीलेश परदेशी तथा प्रशांत व्यास उप मुख्य निर्णायक होंगे। इनके साथ ही 15 निर्णायक प्रतियोगिता का संचालन करेंगे।

स्पर्धा के सुचारू रूप से संचालन हेतु गठित समिति में पद्मश्री अभय छजलानी, ओम सोनी, नरेन्द्र कौशिक, प्रमोद गंगराडे, आलोक खरे, नीलेश वेद, नरेन्द्र शर्मा, रिंकु आचार्य, प्रमोद सोनी, संजय मिश्रा आदि शामिल किये गये है। स्पर्धा के मुकाबले सुबह के सत्र से प्रारंभ होंगे तथा औपचारिक शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में सायं 4 बजे किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.