इजरायल-हमास युद्ध दूर रहो... नेतन्‍याहू के साथ खड़ा हुआ यह मुस्लिम देश, ईरान के दोस्‍त सीरिया को चेतावनी

Updated on 10-10-2023 01:02 PM
दुबई: इजरायल और हमास के बीच चल रहे भीषण युद्ध में खाड़ी के एक बेहद अहम मुस्लिम देश संयुक्‍त अरब अमीरात ने सीरिया के बशर अल असद सरकार को खुली चेतावनी दी है। सीरिया की सरकार अपने करीबी ईरान के इशारे पर चल रही है और इसी को देखते हुए यूएई ने यह चेतावनी दी है। यूएई की सरकार ने कहा कि असद सरकार हमास-इजरायल युद्ध में हस्‍तक्षेप नहीं करे। साथ ही अपने जमीन से इजरायल पर हमले को मंजूरी दे। यूएई एक सुन्‍नी बहुल देश है और ईरान की शिया सरकार से उनका विवाद है। इस बीच हमास के हमले में इजरायल के मरने वालों की संख्‍या 900 तक पहुंच गई है।

यूएई की यह चेतावनी इसलिए अहम है क्‍योंकि अमेरिका को डर सता रहा है कि यह युद्ध लेबनान या सीरिया तक भड़क सकता है जिससे खाड़ी देशों में फिर से लड़ाई शुरू हो सकती है। इस बीच फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका ने एक संयुक्‍त बयान जारी करके चेतावनी दी है कि यह मौका किसी भी पक्ष के लिए इजरायल को धमकाने हेतु नहीं है। हमास के हमले का फायदा नहीं उठाया जाए। इससे पहले यूएई ने पिछले साल ही सीरिया के साथ अपने संबंधों को सामान्‍य किया था।

यूएई और सीरिया के बीच करीबी रिश्‍ते


यही नहीं यूएई ने सीरिया के राष्‍ट्रपति बशर अल असद को अबूधाबी आमंत्रित भी किया था। यूएई का सीरिया पर अन्‍य अरब देशों की तुलना में सबसे ज्‍यादा प्रभाव है। इसी वजह से यूएई की चेतावनी को काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले साल 2020 में यूएई ने इजरायल के साथ भी अपने रिश्‍ते को पहली बार सामान्‍य किया था। दोनों के बीच एक शांति समझौते पर हस्‍ताक्षर हुआ था। यूएई की सरकार ने सीरिया के अधिकारियों के एक शीर्ष दल को अपना यह संदेश दिया है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूएई ने सीरिया को दिए संदेश के बारे में अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन को भी जानकारी दी है। वहीं यूएई के एक अधिकारी ने कहा कि वह निजी राजनयिक बातचीत के बारे में कोई चर्चा नहीं करेंगे। सीरिया ने यूएई के चेतावनी पर कोई बयान नहीं दिया है। सीरिया ईरान का भी करीबी देश है जिस पर आरोप है कि उसने हमास को हथियारों की आपूर्ति की और रणनीति बनाने में भी मदद दी। हालांकि ईरान ने हमास के हमले में अपनी किसी भूमिका से इंकार किया है। इससे पहले यूएई ने हमास के हमले को उकसावे वाली कार्रवाई माना था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.