बेहतर सेहत के लिए हरी-भरी जगहों में रहें:इससे डिप्रेशन और एंग्जाइटी से लड़ने में मदद मिलेगी

Updated on 09-12-2022 06:03 PM

हरियाली में रहने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इससे लाइफ एक्सपेक्टेंसी बढ़ती है और दिमाग भी तेज होता है। स्पेन के आईएस ग्लोबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक, बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए 3-30-300 ग्रीन स्पेस रूल को फॉलो करना चाहिए। आइए जानते हैं ये क्या है और इसके क्या फायदे होते हैं…

3-30-300 ग्रीन स्पेस रूल समझें
ग्लोबल फोरेस्टर सेसिल कोनिजेन्डीजक पिछले 25 सालों से पेड़-पौधों और समाज में उनकी भूमिका पर रिसर्च कर रहे हैं। उनकी मानें तो हरी-भरी जगहों में घर बनाने से मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसके लिए उन्होंने 3-30-300 ग्रीन स्पेस का रूल भी सुझाया है।

इस रूल के मुताबिक, व्यक्ति को उसके घर से कम से कम 3 पेड़ दिखने चाहिए। घर ऐसे इलाके में होना चाहिए जहां पेड़ों की छांव का कवरेज 30% हो। साथ ही 300 मीटर के अंदर कोई पार्क या ग्रीन स्पेस हो। इस रूल को फॉलो करने वालों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं कम होती हैं और डॉक्टर की दवा भी कम खानी पड़ती है।

बार्सिलोना के लोगों पर हुआ सर्वे
यह स्टडी बार्सिलोना में रहने वाले 3,145 लोगों पर की गई। इनकी उम्र 15 से 97 साल के बीच थी। सर्वे में पाया गया कि केवल 4.7% लोग ही 3-30-300 रूल को पूरी तरह फॉलो कर रहे हैं। 43% प्रतिभागियों के घर से 15 मीटर की दूरी पर 3 पेड़ दिखते हैं। वहीं 62.1% लोगों के घर से 300 मीटर की दूरी पर ग्रीन स्पेस है। 8.7% लोग पर्याप्त हरियाली में नहीं रहते। 22.4% प्रतिभागी रूल के एक भी एलिमंट को फॉलो नहीं करते।

18% लोगों के मेंटल हेल्थ खराब
सर्वे में शामिल 18% लोगों का कहना है कि वो किसी न किसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या के शिकार हैं। 8.3% लोग पिछले एक साल में कम से कम एक बार साइकोलॉजिस्ट के पास गए हैं। 9.4% लोग ट्रैंक्विलाइजर या सेडेटिव्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा 8.1% लोगों ने पिछले दो दिन में एंटी डिप्रेसेंट दवाओं का सेवन किया है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द लोगों को हरियाली के बीच लाना जरूरी है। यानी रेसिडेंशियल एरिया में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना और इनकी कटाई को रोकना जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.