इस्पात संयंत्र को मिला एक और प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रीनटेक सेफ्टी कल्चर अवार्ड

Updated on 05-09-2021 05:33 PM
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र को मैटल एंड माइनिंग श्रेणी के बड़े उद्योग की श्रेणी में देश का प्रतिष्ठित ग्रीनटेेक एफेक्टिव सेफ्टी कल्चर अवार्ड-2021 के विजेता के खिताब से नवाजा गया। यह पुरस्कार जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में प्रदान किया गया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को शनिवार 04 सितम्बर को सेेफ्टी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष तथा कार्यकारी महाप्रबंधक सुरक्षा व अग्निषमन सेवाएं जी पी सिंह, महाप्रबंधक बीई, मनोज कुमार दुबे ने संयंत्र के निदेशक प्रभारी  अनिर्बान दासगुप्ता को सौंपा। इस अवसर पर संयंत्र के सेफ्टी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के महाप्रबंधक श्री एस के अग्रवाल तथा एजीएम के सी साजन भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर संयंत्र के निदेषक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने भिलाई बिरादरी को बधाई दी और सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आव्हान किया। संयंत्र के कार्यपालक निदेषक वक्र्स, अंजनी कुमार ने भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिये संयंत्र बिरादरी को शुभकामनाएं प्रेषित की। ज्ञातव्य हो कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन संस्थानों को प्रदान किया जाता है जो अपने कार्यक्षेत्र में संभावित दुर्घटनाओं तथा खतरनाक घटनाओं की रोकथाम हेतु एक प्रभावी सुरक्षा संस्कृति के विकास के प्रति प्रतिबद्ध होता है। इस महत्वपूर्ण अवार्ड का उद्देश्य ऐसे संगठनों को सम्मानित व अभिप्रेरित करने का है जो अपने संचालन व प्रचालन में सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही सुरक्षा संस्कृति के विकास में निरन्तर योगदान दे रहे है। विदित हो कि ग्रीनटेेक एफेक्टिव सेफ्टी कल्चर अवार्ड-2021 पुरस्कार बीएसपी के कैलेण्डर वर्ष 2020 के सुरक्षा निष्पादन के आधार पर प्रदान किया जाता है। इसका मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर पर गठित विशेषज्ञों व प्रतिष्ठित प्रोफेशनलों द्वारा किया गया है।
भिलाई इस्पात संयंत्र का मूल्यांकन कैलेण्डर वर्ष 2020 के सुरक्षा निष्पादन के आधार पर किया गया। सुरक्षा संस्कृति के विकास हेतु इस अवधि में बीएसपी के 8400 कार्मिकों व अधिकारियों के सेफ्टी क्लाइमेट्स सर्वे के तहत डायग्नोस्टिक स्टडी किया गया। दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए असुरक्षित व्यवहार व असुरक्षित परिस्थितियों पर विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुए घटनाओं की रिपोर्टिंग व इन्वेस्टीगेशन हेतु स्ट्रक्चर्ड मैथेडोलॉजी का अनुपालन किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.