स्टीव स्मिथ ने किया कमाल, महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन की बराबरी पर पहुंचे

Updated on 08-01-2022 08:36 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का के चौथे टेस्ट मैच में कमाल करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। उन्होंने पहली 141 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 67 रन और दूसरी पारी में 31 गेंदों पर 23 रन बनाए। दूसरी पारी में वह भले ही असफल रहे हो, लेकिन उन्होंने महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के खिलाफ 3000 या उससे अधिक रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए है।

 और वह इस मामले में डॉन ब्रैडमैन की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। स्टीव स्मिथ एशेज में 3000 रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। वह एशेज सीरीज के इतिहास में 3000 या उससे जयादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सर डॉन ब्रैडमैन, एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। औसत के मामले में वह ब्रैडमैन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। स्टीव स्मिथ का औसत 62 का है।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट के तिहास में इंग्लैंड के खिलाफ 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने अपने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 2983 रन बनाए हैं। स्मिथ के ही हमवतन डॉन ब्रैडमैन (1928-1948) 5028 रनों के साथ टॉप पर हैं।

पूर्व कप्तान स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ के 81 टेस्ट मैचों में अबतक 7697 रन हो चुके हैं। टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबालों की लिस्ट में उन्होंने मौजूदा हेड कोच जस्टिन लैंगर को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग अभी 168 टेस्ट मैचों में 13368 रनों के साथ शीर्ष पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.