स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहेगा और मिचेल स्टार्क सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा... IPL विनर कोच की भविष्यवाणी

Updated on 19-12-2023 01:25 PM
दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी अब बस चंद घंटे दूर है। आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए 333 खिलाड़ी दुबई में हिस्सा लेने वाले हैं। 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से 2 खिलाड़ी सहयोगी (एसोसिएट) देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 116 जबकि अनकैप्ड खिलाड़ी 215 हैं।

आपको बता दें कि कुल 70 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। 2 करोड़ रुपये हाइएस्ट बेस प्राइस है जिसमें 23 खिलाड़ियों को रखा गया है। नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में 13 खिलाड़ी शामिल हैं।

इस बात को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2024 की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन होगा। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड जैसे ऑस्ट्रेलियाई सितारों की मौजूदगी से खिलाड़ियों के लिए बड़ी बोली लग सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी ने आईपीएल नीलामी के लिए कुछ दिलचस्प भविष्यवाणी की है।

स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहेंगे- टॉम मूडी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार और अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बेस प्राइस आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के लिए 2 करोड़ का है। ऐसे में टॉम मूडी का मानना है कि उन्हें खरीदार मिलना नीलामी के दौरान मुश्किल है। टॉम मूडी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा,'मुझे नहीं लगता कि स्टीव स्मिथ को इस साल नीलामी में कोई खरीदेगा।'

इसके अलावा टॉम मूडी ने एक और बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा है कि इस ऑक्शन में मिचेल स्टार्क सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे और ऑक्शन में बिकने वाले सबसे मेहंगे खिलाड़ी बन जाएंगे। टॉम ने कहा, '18.50 करोड़ रुपये का सैम करन का ऑल टाइम रिकॉर्ड इस बार मिचेल स्टार्क तोड़ देंगे। मुझे लगता है कि वह इससे आगे बढ़ेंगे'। मिचेल स्टार्क ने आखिरी बार आईपीएल में भाग 2015 में लिया था। उन्होंने आईपीएल में अब तक 27 मैच में 34 विकेट झटके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.