स्टेन ने रुतुताज को बेहतरीन बल्लेबाज बताया

Updated on 18-06-2022 08:09 PM

मुंबई दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने युवा भारतीय क्रिकेटर रुतुताज गायकवाड़ की जमकर सराहना की है। स्टेन के अनुसार रुतुताज ने विश्व के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना करते हुए रन बनाये हैं। रुतुताज हालांकि इस बार के आईपीएल सत्र में विफल रहे थे।


स्टेन ने कहा कि इस युवा बल्लेबाज को तेज या स्पिन गेंद से कोई परेशानी नहीं लगती। वह ऐसा बल्लेबाज है जो खेल को अच्छी तरह से समझता है। पिछले दो साल में उसमें काफी बदलाव आया है और वह लगातात बेहतर होता जा रहा है। साथ ही कहा कि वह एक साल पहले आईपीएल में सीएसके की ओर सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज था।

साथ ही कहा कि जब आप आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरते हैं तो आपको विश्व के श्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करना पड़ता है। गायकवाड़ आईपीएल 2021 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे पर आईपीएल 2022 में उनका फॉर्म अच्छा नहीं रहा। स्टेन ने कहा कि इस बल्लेबाज की विशाखापत्तनम टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 35 गेंदों में 57 रन की पारी नियंत्रण की शानदार पारी थी।

उन्होंने कहा, थोड़ा सा भाग्य, लेकिन आप अपनी किस्मत स्वयं बनाते हैं। वह बल्लेबाजी के दौरान अद्भुत लग रहा था। वह बहुत अच्छा लग रहा था, नियंत्रण में था। जब गति की बात आती है और स्पिन के साथ कोई समस्या नहीं होती है, और वह वास्तव में खेल को पढ़ता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.