इंटरनेशनल क्रिकेटर के कोच की कलंक कथा, अश्लील ऑडियो वायरल होने पर खाया जहर, अब लगा पॉक्सो!

Updated on 28-03-2023 08:28 PM
देहरादून: क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह ने शुक्रवार को अपने नेहरू कॉलोनी स्थित घर में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उन्हें तत्काल हॉस्पिटलाइज किया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच उन पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करने वाले नरेंद्र शाह के लड़कियों से अश्लील बातचीत के ऑडियो वायरल हुए थे। इसके बाद 3 टीनएज लड़कियों की शिकायत के बाद कोच पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा को कोचिंग देते चुके शाह को लेकर पुलिस ने कहा- उन्हें गंभीर अवस्था में सरकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और वर्तमान में वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं। इस बीच उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शाह ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक छात्रा से अनुचित तरीके से बात करने के कुछ ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद कठोर कदम उठाया।


नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार, नरेंद्र शाह पर 3 क्रिकेटरों की फैमिली की शिकायत पर नरेंद्र पर पॉक्सो और अश्लील हरकतें करने (आईपीसी 354ए) की धाराओं में केस दर्ज किया है। दूसरी ओर, स्टेट क्रिकेट बोर्ड ने भी नरेंद्र से तमाम जिम्मेदारियां और पद छीन लिए हैं। नरेंद्र देहरादून में लिटिल मास्टर क्लब चलाते हैं, जबकि चमोली जिला संघ के सचिव भी थे। रिपोर्ट्स है कि उत्तराखंड क्रिकेट असोसिएशन में महिला क्रिकेट की जिम्मेदारी भी थी उनके पास, लेकिन मामला सामने आने के बाद उन्हें जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।

गेंदबाजी ऑलराउंडर स्नेह राणा, जो वर्तमान में गेंदबाजों के बीच T20I में 15वें स्थान पर हैं, देहरादून के निवासी हैं और शहर में उस अकादमी में प्रशिक्षित हैं जहां शाह कोच हैं। वह दक्षिण अफ्रीका में महिला टी-20 विश्व कप में भारत के लिए एक रिजर्व खिलाड़ी थीं और उन्हें एक सब्सिट्यूट के रूप में सेमीफाइनल के लिए टीम में शामिल किया गया था। वह चल रही महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जायंट्स के लिए खेली थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.