शेयर बाजार बंद, कुछ राज्यों में बैंक में छुट्टी, यहां देखिए आज आपके यहां बैंक खुला है या बंद
Updated on
21-10-2025 02:40 PM
नई दिल्ली: इस साल दिवाली की बैंक छुट्टी सोमवार को है या मंगलवार को, इसको लेकर काफी कन्फ्यूजन था। उत्तर भारत में दिल्ली समेत कुछ राज्यों में कल ही दिवाली का त्योहार मनाया गया। जाहिर है कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में कल ही बैंक में छुट्टी थी। लेकिन शेयर बाजार बीएसई और एनएसई में आज दिवाली की छुट्टी है। कुछ राज्यों में बैंक आज, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को बंद रहेंगे।
शेयर बाजार बंद लेकिन मुहूर्त कारोबार होगा
दिवाली के अवसर पर बीएसई और एनएसई में मंगलवार को अवकाश है। हां, आज दिवाली और नव संवत्सर के अवसर पर आज BSE और NSE दोनों पर मुहूर्त कारोबार अवश्य होगा।
क्या है मुहूर्त कारोबार का समय
शेयर बाजारों में आज ' मुहूर्त ट्रेडिंग ' सेशन दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा। इसमें 2:55 बजे तक सौदे में थोड़ा बदलाव भी किया जा सकता है। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी और कमोडिटी जैसे सभी बाज़ार सेगमेंट में ट्रेडिंग की जा सकेगी
मुहूर्त ट्रेडिंग क्यों
मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा कई दशक पुरानी है और यह भारतीय वित्तीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। यह सम्वत वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, जो कारोबारी समुदाय द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला पारंपरिक हिंदू कैलेंडर वर्ष है। बाज़ार के जानकार इस सत्र को धन-समृद्धि की शुरुआत मानते हैं। भारत भर के निवेशक, चाहे वे अनुभवी ट्रेडर हों या पहली बार बाज़ार में आने वाले छोटे निवेशक, इस छोटे से उत्सव वाले समय में ज़रूर हिस्सा लेते हैं।
आज किन राज्यों में बैंक हॉलिडे
आज यानी मंगलवार, 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, छत्तीसगढ़, जम्मू और श्रीनगर में 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…