रूट और सिल्वरवुड के बचाव में उतरे स्टोक्स

Updated on 04-01-2022 08:26 PM

सिडनी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने एशेज क्रिकेट सीरीज में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद आलोचना का सामना कर रहे कप्तान जो रूट और मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का समर्थन किया है। वहीं पूर्व खिलाड़ियों जेफ्री बॉयकॉट, माइकल एथरटन, इयान चैपल और रिकी पोंटिंग ने रूट की कप्तानी को बेकार बताया है। साथ ही कहा कि उनकी जगह बेन स्टोक्य जैसे किसी खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहिये। वहीं स्टोक्स का कहना है कि उन्हें कप्तान बनने की कोई इच्छा नहीं है।

 स्टोक्स ने कहा, ‘कप्तान बनने की मेरी कभी कोई महत्वाकांक्षा नहीं रही है।' बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले इस 30 साल के खिलाड़ी ने रूट के पितृत्व अवकाश पर जाने के कारण इससे पहले एक टेस्ट में इंग्लैंड की कमान संभाली थी। साल 2020 में उनकी टीम को इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं उन्होंने पिछले साल कोविड-19 खिलाड़ियों के संक्रमित होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में टीम की कप्तानी की थी।

इंग्लैंड ने इस श्रृंखला को 3-0 से जीता था। स्टोक्स ने कहा, ‘कप्तानी का मतलब क्षेत्ररक्षण सजावट, टीम चयन के साथ ही मैदान पर फैसले लेना होता है। एक कप्तान वह होता है जिसके लिए आप मैदान में जाकर खेलना चाहते हैं। जो रूट ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके लिए मैं हमेशा खेलना चाहता हूं।' रूट बल्ले से शानदार लय में हैं। इसलिए कप्तानी छोड़ना पूरी तरह से उनका फैसला होना चाहिए। उसे ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.