रोका-छेका प्रथा अंतर्गत खुले में पशुओं चराई रोके: कृषि उत्पादन आयुक्त

Updated on 21-06-2020 04:01 AM
- कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार आगामी फसल बुआई के कार्य के पूर्व खुले में चराई कर रहे पशुओं के नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में रोका-छेका प्रथा का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाना है। इसका उद्देश्य फसल उत्पादकता को बढ़ावा देना तथा पशुओं की खुली चराई से फसल को होने वाले हानि से बचाना है। इसके लिए पशुपालक और ग्रामवासियों द्वारा पशुओं को बांधकर रखने अथवा पहटिया की व्यवस्था गांवों में सुनिश्चित की जानी है। इससे किसान खरीफ की फसल की बुआई जल्दी करके दूसरी फसल लेने के लिए भी प्रेरित होंगे। रोका-छेका की व्यवस्था को लागू करने के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें।
कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। निर्देश में कहा गया है कि ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित कर उसमें रोका-छेका प्रथा अनुरूप पशुओं को बांधकर रखने, पशुओं के नियंत्रण से फसल बचाव का निर्णय ग्राम सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों द्वारा लिया जाएं। रोका-छेका प्रथा अंतर्गत गौठानों में पशुओं के प्रबंधन और रखरखाव के उचित व्यवस्था के लिए गौठान प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जाए। पहटिया, चरवाहे की व्यवस्था से पशुओं का गौठानों में व्यवस्थापन सुनिश्चित कराया जाए। खुले में विचरण कर रहे पशुओं का व्यवस्थापन गौठान में सुनिश्चित किया जाए। गौठानों मेें पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाए। वर्षा से जल भराव की समस्या दूर करने के लिए गौठानों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। गौठान परिसर में पशुओं के बैठने के लिए कीचड़ आदि से मुक्त स्थान की उपलब्ध सुनिश्चित की जाए। गौठानों में पर्याप्त चारा (पैरा आदि) की व्यवस्था की जाए। गौठानों में ग्रामीणजनों की समुचित भागीदारी, रख-रखाव के लिए जागरूकता का कार्य स्थानीय कला-जत्था के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। गौठानों से संबंद्ध स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन किया जाए। इस कार्य के लिए स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.