आधी रात को दो गेंदबाजों की आंधी, लगातार 3 गेंदों में झटके विकेट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूं ली टीम हैट्रिक

Updated on 12-09-2024 03:15 PM
साउथेम्प्टन: जब आधा भारत नींद के आगोश में था तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की सीनियर टीमें क्रिकेट मैदान पर जंग लड़ रही थीं। साउथेम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में कंगारू टीम ने धमाकेदार अंदाज में अंग्रेजों को 28 रनों से धूल चटाई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 19.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.2 ओवरों में सिर्फ 151 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 28 रनों से अपने नाम किया और 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

हालांकि, इस मैच के रिजल्ट से अधिक जोफ्रा आर्चर और शाकिब मोहम्मद की ओर से लिए गए टीम हैट्रिक की हो रही है। इन दोनों ने मिलकर स्लॉग ओवर्स में लगातार 3 गेंदों में 3 विकेट झटके और पूरे स्टेडियम को अपने यॉर्कर से हैरान कर दिया। पहले आर्चर ने 2 विकेट चटकाए तो अगले ही ओवर की पहली गेंद पर शाकिब ने विकेट लिया।

18वें ओवर की 5वीं गेंद: जोफ्रा आर्चर की तेज तर्रार यॉर्कर सीन एबॉट का स्टंप ले उड़ा। 141 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद थी। एबॉट पूरी तरह से चूक गए। गेंद कितनी सटीक और तेज थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्टंप हवा में गोते लगाने लगा। वह इस तरह 4 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। क्लीन बोल्ड।

18वें ओवर की आखिरी गेंद: खतरनाक यॉर्कर के लिए मशहूर जोफ्रा आर्चर की अगली गेंद उससे भी खतरनाक थी। नए बल्लेबाज बार्टलेट को इस तरह की गेंद की उम्मीद नहीं थी। चढ़ी हुई गेंद की लाइन बार्टलेट ने पूरी तरह से मिस की। क्लीन बोल्ड। ऑस्ट्रेलियाई खेमा पूरी तरह से अवाक था। किसी को भी इस तरह से लगातार यॉर्कर को उम्मीद नहीं थी और ऐसा करना किसी गेंदबाज के लिए आसान भी नहीं होता है।

19वें ओवर की पहली गेंद: शाकिब मोहम्मद ने धमाकेदार बैटिंग के लिए मशहूर ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का भी स्वागत नए ओवर की पहली गेंद पर तीखी यॉर्कर से किया। ग्रीन को कोई अंदाजा नहीं था। स्टंप उड़ चुका था। वह 13 बनाकर आउट हो चुके थे। इस तरह से लगातार तीन गेंदों में 3 विकेट गिरे। यह टीम हैट्रिक हुई, लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से 28 रनों से हार गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.