होर्मुज स्ट्रेट, न्यूक्लियर प्रोग्राम: अमेरिका ने युद्ध रोकने के लिए ईरान को भेजा 15 पॉइंट प्लान, इजरायल बोला- हम बातचीत में नहीं

Updated on 25-03-2026 12:13 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए 15 सूत्रीय योजना भेजी है। इस योजना में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़ी पाबंदियां लगाना और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना प्रमुख है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दो अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पाकिसतान के जरिए यह प्रस्ताव ईरान भेजा गया है। इस बीच इजरायल ने कहा है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने को चल रही बातचीत का हिस्सा नहीं है।

एक महीने के लिए युद्धविराम की घोषणा

इजरायल के चैनल 12 ने प्लान के बारे में बताया कि अमेरिका और ईरान एक महीने के लिए युद्धविराम की घोषणा करेंगे, जिस दौरान वे इस प्रस्ताव के आधार पर बातचीत करेंगे। योजना में ईरान की जमीन पर यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह से रोकने और संवर्धित किए गए यूरेनियम को सौंपने की बात कही गई है। इजरायल और अमेरिका को आशंका है कि इस सामग्री का इस्तेमाल परमाणु बम बनाने में हो सकता है।
योजना का प्रमुख हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को लेकर है। 15 सूत्रीय प्लान के अनुसार, ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना किसी रुकावट आवाजाही की अनुमति देगा। इस संकरे चोकपॉइंट से दुनिया का 20 फीसदी तेल गुजरता है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर इस जलमार्ग को चोक कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा कीमतों में भारी उछाल आ गया था।

ईरान को बदले में क्या मिलेगा?

रिपोर्ट के अनुसार, इसके बदले में ईरान पर लगे सभी प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने कई बार इस मांग को दोहराया है। इसके अलावा बुशहेर में नागरिक परमाणु ऊर्जा विकसित करने में ईरान की मदद की जाएगी। कथित योजना में ईरान में सत्ता परिवर्तन का कोई जिक्र नहीं है।

इजरायल बातचीत का हिस्सा नहीं

इस बीच इजरायल ने अमेरिका और ईरान के बीच किसी बातचीत का हिस्सा होने से इनकार किया है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा है कि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली कथित बातचीत का हिस्सा नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के पत्रकारों से डैनन ने कहा कि अमेरिका, इजरायल के साथ ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि ईरान पर हमलों से काफी कुछ हासिल हुआ है, लेकिन सब कुछ नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.