'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप', होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदल सकते हैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति? कानूनी स्थिति समझिए

Updated on 28-03-2026 11:51 AM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जगहों का नाम बदलना पसंद है। अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने अमेरिका में कई जगहों के नाम बदले हैं और उनके नाम फिर अपने नाम पर ही रख लिए। लेकिन शुक्रवार को ट्रंप की एक टिप्पणी ने सभी को चौंका दिया जब उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्ट्रेट ऑफ ट्रंप कहकर संबोधित किया। ट्रंप ने हालांकि अपनी टिप्पणी को एक गलती बताया लेकिन तुरंत ही साथ जोड़ दिया कि मेरे साथ कोई भी चीज इत्तेफाक से नहीं होती।

मियामी में एक सऊदी समर्थित इनवेस्ट फोरम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि शांति समझौता करने के लिए ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तेल के जहाजों के लिए खोलना होगा। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि ईरान समझौता करने के लिए तैयार है। हालांकि, तेहरान ने इस दावे को खारिज किया है।

होर्मुज को कहा 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप'

ट्रंप ने कहा, 'हम अभी बातचीत कर रहे हैं और अगर हम कुछ पाए तो यह बहुत अच्छी बात होगी, लेकिन उन्हें यह रास्ता खोलना ही होगा।' ट्रंप ने आगे कहा कि 'उन्हें स्ट्रेट ऑफ ट्रंप- मेरा मतलब है होर्मुज- को खोलना ही होगा। माफ कीजिए। मुझे अफसोस है। यह एक बहुत बड़ी गलती थी।' ट्रंप ने कहा कि मीडिया उनकी इस टिप्पणी को लेकर उन पर टूट पड़ेगा, लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि मेरे साथ कोई भी चीज इत्तेफाक से नहीं होती, या बहुत कम ही ऐसा होता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बदल सकते हैं होर्मुज स्ट्रेट का नाम?

  • ट्रंप की टिप्पणी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन उनकी टिप्पणी ने एक सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कोई नेता किसी वैश्विक जलमार्ग का नाम बदल सकता है।
  • यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले साल ही ट्रंप ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया था।
  • जहां तक होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलने का सवाल है, इसका सीधा जवाब है- नहीं। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन और दीर्घकालिक समुद्री कानूनी सम्मेलन और दीर्घकालिक भौगोलिक सहमति जैसे वैश्विक समझौतों द्वारा शासित होते हैं।
  • किसी भी देश को इन्हें एकतरफा रूप से बदलने का आधिकार नहीं है। ऐसे नाम व्यापक अंतरराष्ट्रीय समझौते के तहत रखे जाते हैं। इसलिए स्ट्रेट ऑफ ट्रंप का अस्तित्व नहीं हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.