सड़क पर मारपीट, अब मॉडल गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, पृथ्वी शॉ की जिंदगी में आखिर चल क्या रहा!

Updated on 07-07-2023 02:46 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर स्टार पृथ्वी शॉ की निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर आई है। उनका मॉडल गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया के साथ ब्रेकअप हो गया है। अफवाहों की मानें तो इस कपल की राहें अब जुदा हो गई हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र के ठीक पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल और उनके दोस्तों के साथ सड़क पर मारपीट के बाद यह एक और बुरी खबर है।

दावा किया जा रहा है कि इन दोनों लव बर्ड्स ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र के बाद यह कपल एक साथ फ्रांस में 2023 Cannes Film Festival के दौरान दिखाई दिया था। इससे पहले वैलेंटाइन डे पर पृथ्वी शॉ ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने निधि को अपनी वाइफ बता दिया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने इस पोस्ट को हटा दिया था।

निजी जिदंगी को लेकर सुर्खियों में रहे पृथ्वी शॉ एक समय भारत के भविष्य के सबसे बड़े सितारों की लिस्ट में शामिल थे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। फिर टीम इंडिया में आए। उन्होंने कुछ अच्छी पारियां भी खेलीं, लेकिन फिर टीम इंडिया से बाहर हुए तो समय-समय पर खुद ही अपनी मुश्किलें बढ़ाते नजर आए।

डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों की बौछार करने के बाद इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उनका सिलेक्शन तो हुआ, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और दिल्ली कैपिटल्स टीम की प्लेइंग इलेवन से अंदर-बाहर होते रहे। यह दिल्ली टीम के लिए भी बड़ा झटका था।

वह फिलहाल दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन का हिस्सा हैं और उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ 26 और 25 रन बनाए। इस तरह से एक बार फिर वह परफॉर्म करने में असफल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.