कोरोना के कारण चीन में लगा सख्त लाकडाउन, भूख के कारण मरने की हालात में पहुंचे लोग

Updated on 30-12-2021 07:49 PM

बीजिंग चीन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश के उत्तरी क्षेत्र में लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहां लाखों लोगों को घर में रहने के आदेश दिए गए हैं।दरअसल चीन में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और मौजूदा आंकड़े 21 महीने के उच्चमस्तर पर पहुंच गए हैं।

 चीन की सरकार हालात पर नियंत्रण पाने के लिए जीरो कोविड रणनीति पर काम कर रही है।इसके तहत अन्य देशों से जुड़ी सीमाओं पर प्रतिबंध, क्वारंटाइन की अवधि में बढ़ोतरी और लक्षित क्षेत्रों में लॉकडाउन के उपाय शामिल हैं।

बीजिंग में अगले साल फरवरी में विंटर ओलंपिक होने वाले हैं, इसकारण चीन कोरोना महामारी से जुड़े हालात पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाना चाहता है।हालांकि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां मंगलवार को कोरोना के 209 मामले सामने आए, जो कि मार्च 2020 के बाद एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा केस हैं।

लेकिन यूरोप और अमेरिका की तुलना में चीन में कोरोना संक्रमण के मामले कम हैं। दरअसल चीन में जल्दी ही कोविड-19 की रोकथाम के लिए सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे। 1 करोड़ 30 लाख की आबादी वाले सियान शहर में कुछ सप्ताह पहले ही संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया था। खास बात यह है कि सियान में भी वुहान जैसे सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

 बता दें कि वुहान ही चीन का वह शहर है जहां साल 2019 के आखिरी में कोरोना की पहचान हुई थी। सियान में ड्राइविंग पर बैन लगा हुआ है और 3 दिन में घर के किसी एक व्यक्ति को ग्रॉसरी लाने के लिए छूट दी गई है।शहर के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर खाने और जरूरी सामानों के लिए गुहार लगाई है।

इनमें से एक व्यक्ति ने वेबसाइट पर लिखा कि, मैं भूख से मरने वाला हूं।यहां खाने के लिए कुछ नहीं है और घर से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है..कृपया मदद कीजिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.