अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' देख बदतर हो रहे स्टूडेंट्स, बेढंग हेयर स्टाइल और अश्लील बातें करते हैं, चिंता में टीचर
Updated on
25-02-2025 12:09 PM
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' मेगा हिट रही है और दुनिया भर में इसने 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। जहां इस फिल्म ने देश और दुनिया भर को दर्शकों के बीच जगह बनाई है, वहीं एक सरकारी टीचर ने इस फिल्म को लेकर चिंता जाहिर की है।
हैदराबाद के यूसुफगुडा के एक सरकारी स्कूल की टीचर ने एजुकेश कमीशन के साथ बातचीत के दौरान स्टूडेंट्स पर मास मीडिया के प्रभाव पर अपनी चिंता जाहिर की है। वीडियो में, उन्होंने स्टूडेंट्स पर नेगेटिव असर डालने को लेकर 'पुष्पा 2' की आलोचना की है।
'वे ऐसी हेयर स्टाइल रखते हैं जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल है'
V6 News द्वारा शेयर एक क्लिप में टीचर ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा है कि उन्हें ऐसा लगता है कि वह एक एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर विफल हैं क्योंकि उन्होंने छात्रों को अजीब व्यवहार करते देखा है। उन्होंने कहा, 'वे ऐसी हेयर स्टाइल रखते हैं जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल है और अश्लील बातें करते हैं। हम केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करते हैं और इसे अनदेखा करते हैं।'
'पुष्पा के कारण मेरे स्कूल के आधे स्टूडेंट्स बदतर हो गए हैं'
उन्होंने आगे कहा कि प्राइवेट स्कूलों में भी यही समस्या होती है। उन्होंने इस तरह के बिहेवियर को बढ़ावा देने के लिए मास मीडिया पर भी उंगली उठाई, साथ ही कहा कि इन सबके खिलाफ डिसीप्लीनरी एक्शन लेना मुश्किल हो गया है।' उन्होंने कहा, 'जब हम इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए माता-पिता को बुलाते हैं, तब भी उन्हें कोई परवाह नहीं होती। आप उन्हें सज़ा भी नहीं दे सकते क्योंकि इससे वे आत्महत्या कर सकते हैं। मुझे इस सब के लिए मास मीडिया को दोषी मानना होगा। पुष्पा जैसी फिल्म के कारण मेरे स्कूल के आधे स्टूडेंट्स बदतर हो गए हैं। इस बात की कोई चिंता किए बिना ही फिल्म को सर्टिफाई कर दिया गया।'
लोगों के आ रहे हैं मिक्स्ड रिएक्शंस
वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और कई एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर्स इस मुद्दे पर अपने विचार रख रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि इन्होंने जो कुछ कहा वह सच है। एक यूजर ने लिखा- यह ठीक है कि आप कुछ अच्छा नहीं कर रहे, लेकिन इसे बदतर मत बनाओ। कुछ ने उल्टे कॉमेंट्स भी किए हैं। एक ने कहा- गेम चेंजर और महर्षि देखने के बाद क्या स्टूडेंट्स आईएएस की तैयारी करेंगे या खेती करेंगे?
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…