विद्यार्थी अर्जित ज्ञान का समाज के लिए सकारात्मक रूप से उपयोग करें : राज्यपाल सुश्री उइके

Updated on 07-10-2021 06:36 PM

रायपुरराज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आई.टी.एम. विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान की गई। साथ ही श्री आर.वी. बालसुब्रमण्यम अय्यर, श्री सुजय सुरेश डांगी एवं श्री इम्तेयाजूर रहमान को डी.लिट की उपाधि दी गई।
    
राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से जो आपने अर्जन किया है, उसका किस प्रकार उपयोग करना है, यह आपके स्वयं के हाथों में हैं। हमेशा हर विषय के दो दृष्टिकोण होते हैं, सकारात्मक और नकारात्मक। आपने जो ग्रहण किया है उसका सकारात्मक रूप से समाज के लिए उपयोग करें। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार करने का आग्रह करते हुए कहा कि आप ऐसा शोध करें जो किसान और आम जनों का जीवन बेहतर करने में मददगार साबित हो।


    
सुश्री उइके ने कहा कि जो हम ज्ञान अर्जन करते हैं, विचार ग्रहण करते हैं, वह गतिशील और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उसे हमेशा अपडेट करने की जरूरत पड़ती है। यह तभी संभव है, जो हमने शिक्षा ग्रहण की है, उसके अनुकूल क्षेत्र में हम निरंतर कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि यह स्मरण रखें कि विद्वता अर्जित करने के साथ-साथ एक जिम्मेदारी भी आती है। हमें उस वर्ग के प्रति भी जिम्मेदार होना चाहिए, जिन्हें इस शिक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मैं सभी विद्यार्थियों से आग्रह करती हूं कि आपने इस देश से जो भी ग्रहण किया है उसे वापस जरूर लौटाएं। 


    
राज्यपाल ने कहा कि आज हमारे सामने कोरोना के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। कुछ समय पहले कोरोना के कारण भयावह स्थिति थी, परन्तु हमारे वैज्ञानिकों ने इस चुनौती को स्वीकारा और महामारी से लड़ने के लिए हमारे देश में ही वैक्सीन विकसित की गई। हमारे विश्वविद्यालयों से शोध कर निकले वैज्ञानिकों की बदौलत ही हम कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन बना सके। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में व्यापक रणनीति बनाई गई और टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कोरोना महामारी पर शीघ्र ही नियंत्रण पाने पर विश्वास जताया। 


    
उन्होंने नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए कहा कि आज हम नई शिक्षा नीति की ओर बढ़ रहे हैं। यह हमें नई चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। इसके अन्तर्गत जो कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, वह पुरानी पाबंदियों को समाप्त करेगा और विद्यार्थियों को अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने का अवसर प्रदान करेगा।
    
कार्यक्रम को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के उपाध्यक्ष श्री आर.वी. बालसुब्रमण्यम अय्यर, ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं पूर्व सदस्य, टाइटन कंपनी श्री सुजय सुरेश डांगी, यू.टी.आई., .एम.सी. के सी... श्री इम्तेयाजूर रहमान, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ल एवं आई.टी.एम. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. पी.वी. रमण ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आई.टी.एम. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विकास सिंह, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.