ऊंची-ऊंची इमारतों पर चढ़ स्टंट करना पड़ गया भारी, डेयरडेविल की 68 मंजिला बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत

Updated on 31-07-2023 01:47 PM
विक्टोरिया : रेमी ल्यूसिडी के स्टंट कमजोर दिल वालों के लिए नहीं थे। अपने स्टंट्स के लिए मशहूर 30 साल के फ्रांसीसी डेयरडेविल को हांगकांग की एक 68 मंजिला बिल्डिंग से गिरने के बाद मृत पाया गया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, ल्यूसिडी ट्रेगुंटर टॉवर कॉम्प्लेक्स पर चढ़ रहे थे तभी वह गिर गए। डेयरडेविल को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स का पैर फिसल गया और उसकी गिरकर मौत हो गई।

ऐसा माना जाता है कि वह ऊपरी मंजिल के पेंटहाउस के बाहर फंस गया था। हांगकांग के अधिकारियों के अनुसार, ल्यूसिडी को शाम करीब 6 बजे इमारत में देखा गया और उन्होंने गेट पर सुरक्षा गार्ड को बताया कि वह 40वीं मंजिल पर एक दोस्त से मिलने आए हैं। मीडिया आउटलेट ने बताया कि कथित मित्र ने जब यह कहा कि वह ल्यूसिडी को नहीं जानता, तो सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक ल्यूसिडी लिफ्ट में जा चुके थे।

अपार्टमेंट की खिड़की से मांगी मदद

सीसीटीवी फुटेज में ल्यूसिडी को 49वीं मंजिल पर आते और फिर बिल्डिंग के टॉप पर सीढ़ियों से चढ़ते हुए देखा गया। उन्हें शाम 7:38 बजे कॉम्प्लेक्स के पेंटहाउस की खिड़की को खटखटाते देखा गया जिससे अपार्टमेंट की एक नौकरानी को पुलिस को फोन करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ल्यूसिडी पेंटहाउस के बाहर फंसे हुए थे और अपना संतुलन खोने से पहले मदद के लिए खिड़की पर हाथ मार रहे थे।

पुलिस को मिले स्टंट के वीडियो

पुलिस को घटनास्थल पर ल्यूसिडी का कैमरा मिला और उसमें उनके ऊंचाई वाले स्टंट के कई वीडियो थे। पुलिस ने मौत का आधिकारिक कारण जारी नहीं किया है। ल्यूसिडी से बात करने का दावा करने वाले एक वर्कर ने कहा, 'जब मैंने पूछा कि वह कहां जा रहे हैं तो उन्होंने मुझसे कहा कि वह एक पहाड़ पर चढ़ने जा रहे हैं।' अपनी मौत से कुछ समय पहले उन्होंने हांगकांग के क्षितिज की एक तस्वीर पोस्ट की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.