दो महिला PM की मुलाकात पर अटपटा सवाल:फिनलैंड की मरीन और न्यूजीलैंड की जैसिंडा से पूछा- हमउम्र हैं इसलिए मिल रहीं

Updated on 02-12-2022 05:33 PM

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न से मिलने पहुंचीं। ये दोनों की पहली मुलाकात थी। इस दौरान एक पत्रकार ने दोनों से उनकी उम्र को लेकर काफी अटपटा सवाल किया।

दरअसल, सना मरीन 37 साल की हैं और जैसिंडा अर्डर्न 42 साल की है। दोनों ही न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इसी बीच एक पत्रकार ने दोनों से उनकी मुलाकात की वजह के बारे में पूछा।

पत्रकार ने क्या पूछा?
पत्रकार के सवाल पूछने का अंदाज काफी अलग था। पत्रकार ने पूछा- क्या आप दोनों सिर्फ इसलिए मिल रही हैं क्योंकि आपकी उम्र लगभग बराबर है और आप दोनों ही महिलाएं हैं या फिर फिनलैंड और न्यूजीलैंड के रिलेशन को लेकर स्ट्रैटजी बनाने पर चर्चा के लिए ये मीटिंग रखी गई।

इसका जवाब जैसिंडा अर्डर्न ने काफी सहज तरीके से दिया। उन्होंने कहा- हम जानते हैं कि आमतौर पर पॉलिटिक्स में आदमी ज्यादा होते हैं, लेकिन अगर दो महिला नेता मुलाकात करती हैं तो ये सिर्फ जेंडर के कारण नहीं है। मुझे नहीं लगता कि कभी किसी ने बराक ओबामा और जॉन की से ऐसा सवाल किया होगा। सना मरीन ने भी कहा- हम इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि हम प्रधानमंत्री हैं। हम दोनों में काफी कुछ कॉमन है और हम साथ मिलकर बहुत काम करना चाहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.