साठगांठ से नहीं, इनोवेशन से मिलेगी कामयाबी... कोलंबिया में 'हमारा बजाज' पर फिदा हुए राहुल गांधी

Updated on 03-10-2025 03:47 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि भारत की कंपनियां साठगांठ वाले पूंजीवाद से नहीं, बल्कि इनोवेशन से कामयाबी हासिल कर सकती हैं। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया की सड़कों पर कुछ भारतीय कंपनियों की दोपहिया गाड़ियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में यह बात कही। राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के चार देशों के दौरे पर हैं। राहुल गांधी मोदी सरकार पर कुछ पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते रहे हैं।

राहुल गांधी ने कोलंबिया में बजाज पल्सर मोटरसाइकिल की एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ‘बजाज, हीरो और टीवीएस को कोलंबिया में इतना अच्छा प्रदर्शन करते देखकर गर्व महसूस हो रहा है। यह दर्शाता है कि भारतीय कंपनियां साठगांठ वाले पूंजीवाद से नहीं, बल्कि नवाचार से सफलता हासिल कर सकती हैं।' दक्षिण अमेरिका भारतीय मोटरसाइकिल के लिए एक बड़ा बाजार है। 2024 में भारत ने वहां 1.5 अरब डॉलर की मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट की थी। यह भारत के कुल मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट का 46 फीसदी है।

भारतीय बाइक्स का जलवा

दक्षिण अमेरिका में मेक्सिको के बाद कोलंबिया भारतीय मोटरसाइकिल का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। ग्वाटेमाला, ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू और होंडुरास भी भारतीय बाइक्स के लिए अहम बाजार हैं। दक्षिण अमेरिका के अलावा अफ्रीका में भी भारतीय मोटरसाइकिल कंपनियों ने धूम मचा रखी है। किसी जमाने में वहां चीन और अमेरिका का दबदबा हुआ करता था लेकिन भारतीय कंपनियों ने अब उन्हें पटखनी दे दी है। भारतीय बाइक्स क्वालिटी के मामले में अमेरिका जैसी हैं जबकि उनकी कीमत चीन की बाइक्स के बराबर है। यह वजह है कि अफ्रीका में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने गुरुवार को कोलंबिया के मेडेलिन स्थित ईआईए विश्वविद्यालय में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में दावा किया था कि मौजूदा समय में भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला हो रहा है, लेकिन यह एक ऐसा बड़ा जोखिम है जिससे देश को पार पाना होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि देश के लिए यह जरूरी है कि विभिन्न परंपराओं को पनपने दिया जाए, क्योंकि हम चीन जैसा नहीं कर सकते जहां लोगों का दमन किया जाता है और एक अधिनायकवादी व्यवस्था चलाई जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.