केन विलियमसन का ऐसा शतक, जिसका कर्जदार हो गया भारत, रोहित-विराट भेजेंगे थैंक यू नोट!

Updated on 13-03-2023 09:48 PM
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड): केन विलियमसन और नील वैगनर ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट मैच में सोमवार को आखिरी गेंद पर बाई पर एक रन चुरा कर श्रीलंका पर न्यूजीलैंड को दो विकेट की यादगार जीत दिला दी। न्यूजीलैंड ने दो सप्ताह पहले ही इंग्लैंड को एक और रोमांचक टेस्ट में एक रन से हराया था। इसके साथ ही भारत WTC के फाइनल में पहुंच गया। मैच के बाद अगर कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने दोस्त केन विलियमसन को थैंक यू नोट भेजें तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए। बारिश के कारण मैच के पांचवें दिन शुरुआती दो सत्र का खेल संभव नहीं हुआ। आसमान से जब बादल छंटे तो न्यूजीलैंड को एक सत्र में 53 ओवर में जीत के लिए 257 रन और श्रीलंका को 9 विकेट की दरकार थी।

पूर्व कप्तान विलियमसन ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए 121 रन की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित की। कम होती रोशनी के बीच न्यूजीलैंड को जीत के लिए आखिरी 20 ओवर में 131 और आखिरी 15 ओवर में 101 रन की जरूरत थी। पहली पारी में 102 रन बनाने वाले डेरिल मिशेल ने दूसरी पारी में आक्रामक अंदाज में 81 रन बनाकर विलियमसन का शानदार साथ दिया और न्यूजीलैंड की जीत की नींव रखी। मैन ऑफ द मैच मिशेल ने चौथे विकेट लिए 142 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की स्थिति में पहुंचाया।

वह असिता फर्नांडो की यॉर्कर गेंद पर जब आउट हुए तब न्यूजीलैंड को जीत के लिए और 53 रन की जरूरत थी। फर्नांडो ने इसके बाद टॉम ब्लंडेल (तीन) और माइकल ब्रेसवेल (10) को आउट कर मैच में श्रीलंका की वापसी करायी। न्यूजीलैंड का आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। शुरुआती दो गेंद पर दो रन बनाने के बाद तीसरी गेंद पर मैट हेनरी (चार) रन आउट हो गए। वैगनर चोटिल होने के कारण स्थानीय अस्पताल में थे लेकिन मैच में रोमांच बढ़ने के साथ ही वह मैदान में लौटे और जब क्रीज पर उतरे तो टीम को तीन गेंद में पांच रन की जरूरत थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.