विराट कोहली का पिच पर ऐसा रिकॉर्ड, जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

Updated on 18-08-2023 02:16 PM
नई दिल्ली: भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज ही के दिन 15 साल विराट के इंटरनेशनल करियर का आगाज हुआ था। दिल्ली का लड़का अब न केवल क्रिकेट, बल्कि स्पोर्ट्स वर्ल्ड में ब्रांड बन चुका है। चाहने वालों का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद कोहली सोशल मीडिया पर सबसे मशहूर स्पोर्ट्स स्टार हैं। उनकी दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है।

गजब की फिटनेस और 22 गज की पिच उनकी दौड़ का हर कोई दीवाना है। कोहली जिस फोर्स से शॉट खेलते हैं, उससे कहीं अधिक रफ्तार से फर्राटा भरते हैं। espncricinfo की रिपोर्ट की मानें तो कोहली 15 साल के इंटरनेशनल करियर में 22 गज की पिच पर 510 किलोमीटर की रेस लगा चुके हैं। संभव है कि इतनी दूरी दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने भी नहीं लगाए होंगे।

ऐसे दौड़े 15 सालों में 510 किलोमीटर
अगर आप आंकड़े को देखकर हैरान हैं तो यकीन मानिए यह पूरा सच है। दरअसल, अपने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में विराट कोहली ने अपने नॉन-बाउंड्री स्कोरिंग शॉट्स के लिए विकेटों के बीच लगभग 277 किमी की दौड़ लगाई है। इसके अलावा जब वह क्रीज पर थे तब उन्होंने अपने पार्टनर के लिए लगभग 233 किमी की दूरी तय की। यानी अपने साथी के रनों के लिए 233 किलोमीटर की दौड़ लगाई। इस तरह आंकड़ा 510 किमी तक पहुंचता है। 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच के दौरान कोहली ने अब तक केवल एक बार ऑल-रन चौका (पूरे रन दौड़ के लिए गए) लगाया है।

276.57 किलोमीटर दौड़कर बनाए हैं 13,748 रन
विराट ने अपने करियर में 13,748 रन बिना बाउंड्री के बनाए हैं। इसे बनाने के लिए उन्होंने 22 गज की पिच पर 276.57 किलोमीटर की दौड़ लगाई है। दूसरी ओर, अपने साथी के 11,606 रनों में योगदान दिया है। इसके लिए उन्होंने 233.48 किलोमीटर की दूरी तय की। ओवरऑल 25,354 रन के लिए 510.04 किलोमीटर की दौड़ लगाई। ये आंकड़े बताते हैं कि कोहली की फिटनेस का लेवल क्या है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.