ऐसे कैच रोज-रोज नहीं दिखते, छक्के के लिए जा रही थी बॉल, तभी बाउंड्री में अचानक पहुंच गए शिमरोन हेटमेयर

Updated on 12-05-2023 07:49 PM
कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग में धांसू एक्शन जारी है। हर मैच में कोई न कोई छक्का-चौका या ऐसा विकेट हो जाता है, जिसकी बाद में चर्चा होनी तय है। ऐसा ही कमाल 11 मई को शिमरोन हेटमेयर ने ईडन गार्डंस में किया। मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इस कैरेबियाई प्लेयर ने अपनी फुर्ती से हर किसी का दिल जीत लिया। फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए कि उन्होंने यह क्या देख लिया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए आपको पूरी घटना से रूबरू करवाते हैं।
हुआ क्या?
    16वें सीजन के 56वें मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। केकेआर के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और रहमानुल्लाह गुरबाज अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाने क्रीज पर उतरे। तभी इस साझेदारी को तीसरे ओवर में शिमरोन हेटमेयर ने बाउंड्री पर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपककर तोड़ दिया। एक हाथ से पकड़े गए इस कैच को सीजन का बेस्ट कैच माना जा रहा है।
    कैसे हुआ?
    दरअसल, लेफ्ट आर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट पहली पारी का तीसरा ओवर फेंक रहे थे। दूसरी बॉल उन्होंने स्लोअर फेंकी। अच्छी फॉर्म में चल रहे इंग्लिश ओपनर जेसन रॉय ने डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया वह एंगल का फायदा उठाना चाहते थे। शॉट अच्छे से कनेक्ट भी हुआ और लग रहा था कि यह एक शानदार छक्का है, लेकिन तभी बाउंड्री पर तैनात हेटमेयर दौड़ते हुए आए और अपनी पूरी ताकत से छलांग लगाते हुए कैच पकड़ लिया। सबकुछ बाउंड्री के एकदम हुआ। कैच लपकने के बाद वेस्टइंडीज के इस धाकड़ प्लेयर ने खुद को गिरने से भी बचाया और संतुलन बनाते हुए अपने शानदार प्रयास को व्यर्थ नहीं जाने दिया। जेसन रॉय ने दो चौके की मदद से आठ गेंद में 10 रन बनाए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.