पेरिस खेलगांव की ऐसी बदहाली...गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट पार्क में सोने को हुआ मजबूर

Updated on 05-08-2024 05:47 PM
पेरिस ओलंपिक 2024 का आधा सफर लगगभग खत्म हो गया है। 200 से देशों के 10000 से अधिक एथलीट पेरिस ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन इन एथलीटों के लिए पेरिस में जिस तरह का इंतजाम किया किया गया है उसे लेकर आयोजकों की खूब आलोचना हो रहा है। एथलीट खेल में गर्मी से परेशान हैं। कमरों में एसी नहीं लगा हुआ जिसके कारण खिलाड़ी पार्क में सोने को मजबूर हो रहे हैं।

पेरिस ओलंपिक में थॉमस सेक्कन ने स्वीमिंग में जीता है गोल्ड

इटली के तैराक थॉमस सेक्कन पेरिस ओलंपिक में 100 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। थॉमस सेक्कन पेरिस के खेल में उपलब्ध कराए गए बिस्तरों और वहां की स्थिति के बारे में शिकायत की थी। थॉमस सेक्कन इन सब चीजों से इतने परेशान हो गए थे कि वह पार्क में सोने चले गए।

पार्क में सोने चले गए थमस सेक्कन

पेरिस ओलंपिक के लिए बनाए गए खेल गांव से थॉमस सेक्कन इतने परेशान हुए कि वह हाल ही में खेल गांव छोड़कर एक पार्क में तौलिये पर सोते हुए देखे गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल होने लगी है।

खाने-पीने को लेकर भी पहले की थी शिकायत

पेरिस ओलंपिक में एथलीट सिर्फ गर्मी से ही पेरशान नहीं है, खिलाड़ियों ने खान-पान को लेकर भी शिकायत की थी। इस तरह की शिकायत सिर्फ थॉमस सेक्कन ही नहीं भारतीय एथलीटों के द्वारा भी किया गया। भारतीय एथलीटों के लिए तो भारत सरकार ने अपने खर्चे पर खेल गांव में 40 पोर्टेबल एसी का भी इंतजाम कराया।

ओलंपिक आयोजन पर उठ रहे हैं सवाल

​पेरिस ओलंपिक के आयोजकों ने तर्क दिया था कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए खेल गांव को इस तरह से बनाया गया है जिससे वहां के कमरों में प्राकृतिक रूप से हवा जाएगी, लेकिन पेरिस में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका, जिसके कारण खिलाड़ी उमस और गर्मी से काफी परेशान हैं। यही कारण है कि पेरिस ओलंपिक के आयोजकों की खूब आलोचना हो रही है।

सीन नदी में तैरने से बीमार हुए एथलीट

पेरिस ओलंपिक में सीन नदी के पानी की गुणवत्ता भी एक बड़ी समस्या बन गई है। कई खिलाड़ियों को बीमारी हो गई है। नदी के पानी में बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ गई है। बेल्जियम की एक खिलाड़ी क्लैर मिशेल को भी सीन नदी में तैरने के बाद बीमारी हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.