सूडान- स्वर्ण खदान धंसने के हादसे में 31 शव निकाले गए, 38 की मौत

Updated on 30-12-2021 07:49 PM

काहिरा सूडान में स्वर्ण खदान धंसने के हादसे में ढाई दर्जन से अधिक मजदूरों के मारे की खबर है। यहां के पश्चिमी कोर्डोफान प्रांत में पिछले सप्ताह की शुरुआत में सोने की खदान धंसने से हुए हादसे में बचावकर्मियों ने घटनास्थल से 31 शव निकाले हैं।

सूडान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश की सरकारी खनन कंपनी ने कहा कि श्रमिक, ग्रामीण और बचावकर्मी इस उम्मीद में दरसाया खदान में अभियान चला रहे हैं ताकि हादसे में बचे किसी व्यक्ति या शवों को निकाला जा सके। यह खदान देश की राजधानी खार्तुम से करीब 700 किलोमीटर दूर फुजा गांव में है।

कंपनी ने मंगलवार को कहा था कि खदान धंसने से हुए हादसे में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। सूडान की सरकारी खनन कंपनी ने एक बयान में कहा था कि यह हादसा खार्तूम से 700 किलोमीटर दक्षिण में फूजा गांव में बंद पड़ी एक खदान में हुआ था।

इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। खनन कंपनी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें ग्रामीणों को घटनास्थल पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है। तस्वीरों में कम से कम दोड्रेजरइस हादसे में बचे हुए लोगों और शवों को खोजने के काम में जुटे दिख रहे थे। बुधवार को शवों के मिलने की जानकारी सामने आई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.