फिलिस्तीन में भारतीय राजनयिक का आकस्मिक निधन

Updated on 07-03-2022 07:13 PM

रामल्ला फिलिस्तीन में भारतीय राजनयिक मुकुल आर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुकुल आर्य के निधन पर शोक जाताते हुए कहा कि उन्हें गहरा सदमा लगा है। फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर भारतीय राजनयिक के निधन पर शोक जताया है। अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

 एस जयशंकर ने ट्वीट में लिखा कि रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। वह एक उज्ज्वल और प्रतिभाशाली अधिकारी थे, उनके सामने बहुत कुछ था। मेरी संवेदना उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है।

वहीं, फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि हमें फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य के निधन की खबर से सदमा और दुख पहुंचा है। हम उनकी मृत्यु पर दुख, दानी और दर्द जताते हैं। हम भारतीय विदेश मंत्रालय से आधिकारिक संपर्क कर रहे हैं ताकि मृतक राजदूत के पार्थिव शरीर को उसके देश पहुंचाने की व्यवस्था पूरी की जा सके। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और प्रधानमंत्री मुहम्मद शतयेह ने स्वास्थ्य और फोरेंसिक चिकित्सा मंत्रालय के अलावा, पुलिस और सार्वजनिक अधिकारियों को तुरंत रामल्लाह में भारतीय राजदूत के निवास स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं।

फिलिस्तीनी पुलिस भारतीय राजनयिक के मौत के कारणों की जांच भी कर रही है। वर्ष 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मुकुल आर्या काबुल और मॉस्को के भारतीय दूतावास में भी तैनात रहे थे। वह पेरिस में यूनेस्को के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल में भी सेवाएं दे चुके थे। आर्य ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी कार्य किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.