सुदीप की 3डी एडवेंचर 'विक्रांत रोणा' रिलीज के लिए तैयार

Updated on 08-04-2022 05:42 PM

सलमान खान, चिरंजीवी, मोहनलाल और सिम्बु जैसे सुपरस्टार अलग-अलग भाषाओं में करेंगे किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' के नए टीजर को लॉन्च, फिल्म की रिलीज डेट से उठाएंगे पर्दा

किच्चा सुदीप की फैंटसी एक्शन 3डी एडवेंचर 'विक्रांत रोणा' बड़े पैमाने पर थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में निर्माताओं ने बिग टिकट रिलीज के प्रचार में कोई कसर बाकी नही रखने का फैसला किया है।

दर्शकों और किच्चा सुदीप के प्रशंसकों के बीच प्रत्याशा को और बढ़ाते हुए, यह पता चला है कि अलग अलग भाषाओं वाली इंडस्ट्री के चार बड़े सुपरस्टार इस हफ्ते के आखिर में 'विक्रांत रोणा' का शानदार टीजर लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही सलमान खान, चिरंजीवी, मोहनलाल और सिम्बू को फिल्म के टीजर को हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल में लॉन्च करते देखा जाएगा।

बादशाह किच्चा सुदीपा की 3डी फैंटसी एक्शन एडवेंचर 'विक्रांत रोणा' बेशक इस साल रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सो, जब से निर्माताओं ने पिछले साल फिल्म की एक झलक लॉन्च की थी तब से ही इस फिल्म ने दर्शकों के, खासतौर पर किच्चा के फैन्स के बीच भारी उत्साह और उत्सुकता पैदा कर दी है, जो टीजर और ट्रेलर को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।

विक्रांत रोणा' जोकि पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म है, देश की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। बुर्ज खलीफा पर अपने टाइटल लॉन्च से लेकर जैकलीन फर्नांडीज को बोर्ड पर लाने और यहां तक कि 50 से अधिक देशों में रिलीज के एलान करने तक, 'विक्रांत रोणा' हर वजह से चर्चा में रही है।

एक्शन ड्रामा 'पहलवान' के साथ अपनी सफल पारी के बाद, ज़ी स्टूडियोज ने किच्चा क्रिएशंस के साथ अपने अगले मेगा वेंचर, पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' की घोषणा की थी। इसमें पिछले साल के अंत में किच्चा सुदीपा ने जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक के साथ मेन किरदार में अभिनय किया हैं।

पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

बता दें, 'विक्रांत रोणा' जिसमें किच्चा सुदीपा, जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक नजर आएंगे, को जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वहीं जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत इसे निर्मित किया है और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित है। इस फिल्म का निर्देशन अनूप भंडारी ने किया हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.