सुधीर सक्सेना ने किक बॉक्सिंग इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट में भारत को दिलाया कांस्य पदक

Updated on 05-07-2022 11:09 PM

अंतराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके वाराणसी के सुधीर सक्सेना ने उज़्बेकिस्तान के ताशकंद शहर में आयोजित किक बॉक्सिंग इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट में भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 29 से 3 जुलाई 2023 तक आयोजित की गई थी। सुधीर ने 91 किलो भर वर्ग में कांस्य पदक जीता। सुधीर के इस सफलता पर उनके घर परिवार मे ख़ुशी का माहौल है।

सुधीर की इस सफलता पर वाको इंडिया कि कबॉक्सिंग के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी। सुधीर ने पिछले साल अक्टूबर 2021 में इटली में हुई वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे तथा अभी तक आर्थिक तंगी और प्रायोजकों के अभाव के बावजूद सुधीर ने अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से भारत के लिए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीता है।

अंतराष्ट्रीय खेल किक बॉक्सिंग जिसमें भारत की पहुंच आज तक दुर्लभ देखी गई है, ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व चैम्पियनशिप और एशियन चैंपियनशिप के सदस्य सुधीर भारत के लिए विश्व स्तर पर एक गौरवपूर्ण भूमिका के किरदार हैं। 12 राष्ट्रीय पदकों और चालीस से अधिक राज्य स्तर के विभिन्न पदकों के विजेता रहे सुधीर आज भी खेल के प्रति लगनशील और देश के लिए समर्पित उदाहरण के रूप में संघर्षरत हैं।

विभिन्न देशों में भारत का परचम लहराते आए सुधीर के बारे में भारत के किक बॉक्सिंग के कोच नीलेश सेलर का कहना है कि सुधीर के हाथों में बचपन से ही भरपूर और गजब की ताकत बरकरार है और उनके हाथों के पंचो का कोई जवाब नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.