सुहाना खान और नव्या नवेली 'कोल्डप्ले' कॉन्सर्ट में दिखीं, लोग बोले- एक बेटी के लिए इससे बड़ा प्राउड मोमेंट नहीं
Updated on
21-01-2025 02:34 PM
मुंबई में इस वक्त हर म्यूजिक फैन्स के दिलों पर 'कोल्डप्ले' का धुन सवार है। कोल्डप्ले' बैंड के दीवाने इस कॉन्सर्ट ता लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं इस बैन्ड के दीवाने बड़े-बड़े फिल्मी सितारे और टीवी स्टार्स से लेकर बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स पर पर क्रिस मार्टिन की आवाज का जादू खूब चल रहा है। 'कोल्डप्ले' के म्यूजिक कॉन्सर्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली भी पहुंची थीं।
सुहाना ने अपने दोस्तों के साथ इस कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाया
इस इवेंट में सुहाना के साथ उनका छोटा भाई अबराम भी दिख रहा है। सुहाना ने अपने दोस्तों के साथ इस कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाया और इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।
लोगों ने कहा- ये सुहाना के लिए कितना क्यूट और प्राउड मोमेंट रहा होगा
वहीं बता दें कि क्रिस मार्टिन ने परफॉर्म शुरू करने से पहले शाहरुख का नाम लेते हुए कहा था- शाहरुख खान फॉरएवर...अब सुहाना ने यही वीडियो इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है और बदले में लिखा है...क्रिस मार्टिन फॉरएवर एंड एवर। लोगों ने लिखा है- जब कोल्डप्ले ने कहा- शाहरुख खान फॉरएवर और वहीं कॉन्सर्ट में सामने की लाइन सुहाना खान खड़ी हों..ये कितना क्यूट और प्राउड मोमेंट रहा होगा। लोगों ने कहा- हम फील कर सकते हैं कि सुहाना के लिए ये कितना शानदार मौका रहा होगा, एक बेटी के लिए इससे बड़ा प्राउड मोमेंट और क्या हो सकता है।
कुशा कपिला ने भी शेयर किया वीडियो
कई और सिलेब्रिटीज ने इस मौके की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। कुशा कपिला ने भी इस कॉन्सर्ट को इंजॉय करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
श्रेया घोषाल ने 'कोल्डप्ले' कॉन्सर्ट में खूब किया डांस
वहीं श्रेया घोषाल भी इस म्यूजिकल नाइट का लुत्फ उठाती दिखीं। श्रेया घोषाल ने दिखाया है कि उन्होंने इस कॉन्सर्ट को अपने लोगों के साथ किस कदर इंजॉय किया है और इस इवेंट में शामिल होने के लिए वो कितनी एक्साइटेड थीं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…