‘द आर्चीज’ से सुहाना खान कर रही एक्टिंग डेब्यू

Updated on 19-07-2022 01:35 AM

मुंबई जोया अख्तर की फिल्म आर्चीजसे सुहाना खान एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। जोया मॉरीशस में भी शूटिंग करने की प्लानिंग कर रही हैं। उधर खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा समेत फिल्म की पूरी टीम हाल ही ऊटी में शूटिंग कर लौटी हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई में फिल्म का एक गाना जुलाई महीने के आखिर में फिल्माया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आर्चीजके लीड एक्टर्स सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर क्लासरूम थीम पर गाने की शूटिंग करेंगे।


फिल्ममेकर जोया अख्तर ने अपने फेवरेट कोरियोग्राफर्स बोस्को और कैसर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इस गाने की शूटिंग जुलाई में ही होगी। इससे पहले भी बॉस्को और सीजर ने जोया की कई फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की है। इस गाने को क्लासरूम में फिल्माया जाएगा और सभी यंग स्टार्स स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। आर्चीजके इस गाने की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव स्थित एक स्टूडियो में होगी। इस गाने की शूटिंग से पहले ऊटी में पूरी टीम ने रिहर्सल किया था। रिहर्सल के दौरान ही सुहाना खान का 22वां जन्मदिन भी मनाया गया था। इस मौके की कई तस्वीरें सुहाना ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।


बता दें कि आर्चीजसे शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर-श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर डेब्यू कर रही हैं। इनके अलावा मिहिर आहूजा, डॉट, युवराज मेंडा और वेदांग रैना भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का ऐलान इस साल के शुरुआत में किया गया था। नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को साल 2023 में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म फेमस कॉमिक्स बुकआर्चीजका बॉलीवुड एडेप्टेशन है, जिसे देखकर आप बीते दिनों की यादों में खो जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.