सुहाना का गर्ल्स गैंग के साथ रेड ड्रेस में न्यूयॉर्क की सड़कों पर दिखा बोल्ड अवतार

Updated on 29-09-2021 08:39 PM

मुंबई शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह तब तब नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके अलावा वह अपनी स्टाइलिंग और ड्रेसिंग को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। बॉलीवुड में डेब्यू किए बिना ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। शाहरुख खान पहले ही इशारा कर चुके हैं कि सुहाना खान बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री करियर बनाएंगी।
वहीं, शनिवार को सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में पार्टी करने निकलीं। इस दौरान सुहाना खान ने मरुन कलर की नो शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहन रखा है। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। अपने लुक को उन्होंने न्यूड प्लेटफॉर्म हील्स और व्हाइट पर्स से कंप्लीट किया। उनकी फ्रेंड्स भी इस तरह की पार्टी आउटफिट में नजर रही थीं। एक और तस्वीर में वह न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमती हुई नजर रही हैं। इस तस्वीर में भी वह अपने दोस्तों का हाथ पकड़े स्माइल कर रही हैं।


लोगों को सुहाना खान की यह तस्वीर काफी पसंद आई है। आपको बता दें कि सुहाना खान कुछ दिन पहले ही यूरोप, पुर्तगाल और सर्बिया से वेकेशन मना कर लौटी हैं। गौरी खान ने हॉलिडे की तस्वीरें शेयर की थी। सुहाना खान फिलहाल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्ट्स की स्टूडेंट हैं। इंस्टाग्राम पर सुहाना के दो मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। आपको बता दें कि सुहाना खान पूरी तरह बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं, लेकिन शाहरुख चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड में एंट्री करें। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था मुझे नहीं याद है कि कोई एक ऐसा मोमेंट है जब मैंने फैसला किया कि मुझे एक्ट्रेस ही बनना है, लेकिन जब मेरे पैरेंट्स ने मेरी पहली परफॉर्मेंस देखी तब उन्हें लगा कि मैं अभिनय कर सकती हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.