पाकिस्तान में फिर हुआ आत्मघाती हमला, बम से लैस हमलावर ने एयरपोर्ट के पास खुद को उड़ाया

Updated on 08-09-2023 02:19 PM
पेशावर: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में उपयोग में नहीं लाए जा रहे एक हवाई अड्डे के नजदीक सुरक्षा बलों की एक गाड़ी के पास एक आत्मघाती हमलावर ने बृहस्पतिवार को खुद को बम से उड़ा लिया, लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हमलावर ने अपने शरीर पर विस्फोटक बांधा हुआ था और उत्तरी वज़ीरीस्तान की सीमा से लगते बन्नू हवाई अड्डे के नज़दीक उसने खुद को बम से उड़ा लिया। अधिकारी ने कहा कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस और सुरक्षा बल के कर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। विस्फोट के लिए जिम्मेदार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं, पाकिस्तान के अन्य अशांत प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के अगबर्ग इलाके में बलूचिस्तान आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक अभियान के तहत बृहस्पतिवार को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

एक बयान में सीटीडी ने कहा कि उसने शनिवार को क्वेटा और वाशुक जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में टीटीपी और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आठ आतंकियों को मार गिराया। आतंकवाद रोधी पुलिस ने कहा कि दोनों अभियानों के बाद इस महीने प्रांत में मारे गए टीटीपी और आईएस के आतंकवादियों की संख्या 13 हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.