क्रिसमस पर पूर्वी कांगो के एक रेस्त्रां में हुआ आत्मघाती हमला, आधा दर्जन की मौत

Updated on 26-12-2021 09:40 PM

बेनी पवित्र क्रिसमस के अवसर पर अफ्रीकी देश कांगो में एक आत्मघाती हमलावर ने एक रेस्तरां में हमला किया, जिसमें आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। बम विस्फोट के बाद इलाके में भारी गोलीबारी भी हुई, जिससे घबराए लोग जान बचाने के लिए सकड़ों पर दौड़ पड़े।

नार्थ किवू के गवर्नर के प्रवक्ता गेन सायवेन इकेंगे ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावर को भीड़-भाड़ वाले बार में जाने से रोका तो उसने बार के प्रवेश द्वार पर ही खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया। उन्होंने एक बयान में कहा,‘हम लोगों से सतर्क रहने और छुट्टियों के दौरान भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने का अनुरोध करते हैं। शहर में और बेनी क्षेत्र में, इन दिनों यह पता लगाना मुश्किल है कि कौन क्या है।

एक प्रत्यक्षदर्शी राचेल मगाली ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदार के साथ उक्त स्थान पर तीन घंटे से थीं, तभीबाहर तेज धमाके की आवाज हुई। उन्होंने कहा, ‘अचानक हमने बार के इर्द-गिर्द काला धुआं देखा और लोग रोने एवं चिल्लाने लगे। हम बाहर की ओर भागे, जहां हमने लोगों को जमीन पर पड़े देखा। हरे रंग की प्लास्टिक की कुर्सियां यहां-वहां बिखरी थीं और कई शवों के सिर और हाथ धड़ से दूर पड़े थे। सब कुछ बेहद भयावह था।मेयर नारसिसे ने बताया कि मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना में कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने प्रेस से कहा, ‘इस आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं का पता लगाया जा रहा है।गौरतलब है कि इस इलाके में आईएस आतंकवादी सक्रिय हैं और जून में भी बेनी इलाके में हुए दो विस्फोट की जिम्मेदारी आईएस के आतंकवादियों ने ली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.