पाकिस्तान में सेना की पोस्ट पर आत्मघाती हमला:12 सैनिकों की मौत, कार में रखे विस्फोटक में ब्लास्ट किया

Updated on 21-11-2024 01:51 PM

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में मंगलवार रात को सेना की एक पोस्ट पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं 6 आतंकी भी मारे गए है। आतंकी एक गाड़ी में सवार होकर चेक पोस्ट पर हमला करने पहुंचे थे। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी हमले को नाकाम कर दिया गया। हालांकि आतंकियों ने चेक पोस्ट की दीवार में गाड़ी टकराते हुए उसमें रखे विस्फोटक में ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट की चपेट में आने से 12 सैनिक मारे गए। वहीं जवाबी कार्रवाई में सेना ने 6 आतंकियों को भी मार गिराया। हमले के बाद सेना ने इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया है। तलाशी अभियान जारी है।

तीन दिन पहले बलूचिस्तान में हुआ था हमला

पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में 16 नवंबर को सेना की पोस्ट पर हमला हुआ था। इसमें हमले में पाक सुरक्षाबलों के 7 सैनिक मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी मिलिटेंट बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी। न्यूज एजेंसी AFP ने एक स्थानीय व्यक्ति के हवाले से बताया था कि हमले में 40 से 50 बलूच विद्रोही शामिल थे।

इस दौरान बलूच विद्रोहियों ने सेना की पोस्ट पर फायरिंग की। हमले में 7 सैनिकों की मौत के अलावा 15 सैनिक घायल भी हुए थे।

क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हमले में मारे गए थे 26 लोग

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर 9 नवंबर, शनिवार सुबह ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 26 लोग मारे गए थे, वहीं 50 से ज्यादा घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भी मिलिटेंट ग्रुप बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी। BLA प्रवक्ता ने कहा कि आत्मघाती हमले को मजीद ब्रिगेड यूनिट ने अंजाम दिया। उनका निशाना इन्फैंट्री स्कूल के सैनिक थे, जो कोर्स पूरा कर जाफर एक्सप्रेस से पेशावर जाने वाले थे। क्वेटा सिविल हॉस्पिटल के प्रवक्ता वसीम बैग ने पाकिस्तानी अखबार द डॉन को बताया कि मारे गए लोगों में 14 आर्मी जवान और 12 आम नागरिक शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.