पाकिस्तान में मियांवाली एयरबेस पर आत्मघाती हमला, आतंकियों ने 3 विमानों को उड़ाया, मुठभेड़ खत्म

Updated on 04-11-2023 03:16 PM
स्लामाबाद: पाकिस्तान के मियांवाली में एयरफोर्स स्टेशन पर आत्मघाती हमला हुआ है। भारी हथियारों से लैस अज्ञात बंदूकधारियों ने मियांवाली में पाकिस्तानी वायु सेना के ट्रेनिंग सेंटर के अंदर घुसकर गोलीबारी की है। इस हमले में आतंकवादियों ने तीन लड़ाकू विमानों को उड़ा दिया, जबकि कई सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया है। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने ली है। पाकिस्तानी वायु सेना ने दावा किया है कि उन्होंने नौ आतंकवादियों को मार गिराया है और बाकी तीन को अलग-थलग कर दिया है।


सेना ने मार गिराए तीन आतंकी

पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने कहा कि उन्होंने जवाबी गोलीबारी में नौ आतंकवादियों को मार गिराया। पांच से छह भारी हथियारों से लैस लोगों के एक समूह ने सुबह-सुबह हमला किया, जिसके बाद गोलीबारी हुई। पीएएफ ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकियों के एयरबेस में घुसने से पहले ही उन्होंने हमले को नाकाम कर दिया।


आतंकियों ने 3 विमानों को उड़ाया

पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग आईएसपीआर ने कहा कि हमले के दौरान पहले से ही जमीन पर खड़े तीन विमानों और एक ईंधन बोजर को भी कुछ नुकसान हुआ। क्षेत्र को पूरी तरह से खाली कराने के लिए एक व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान अंतिम चरण में है। आईएसपीआर ने कसम खाई कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल हर कीमत पर देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पाकिस्तानी वायु सेना ने क्या कहा

पाकिस्तानी वायु सेना ने अपने बयान में कहा "04 नवंबर, 2023 को, दिन के शुरुआती घंटों में, पाकिस्तान वायु सेना का मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस एक असफल आतंकवादी हमले की चपेट में आ गया। सैनिकों द्वारा प्रभावी प्रतिक्रिया को नाकाम कर दिया गया। संपत्ति और कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। असाधारण साहस और समय पर प्रतिक्रिया का प्रदर्शन करते हुए 3 आतंकवादियों को बेस में प्रवेश करने से पहले ही मार गिराया गया, जबकि शेष 3 आतंकवादियों को सैनिकों द्वारा समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया के कारण घेर लिया गया/अलग-थलग कर दिया गया।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.