व्हाटसऐप पर बना 'सुसाइड ग्रुप', खुदकुशी के 'शानदार तरीकों' पर होता है डिस्कशन

Updated on 08-10-2021 08:18 PM

लंदन सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाटसऐप पर कई अहम मुद्दों को लेकर समूह बनते रहते हैं। व्हाटसऐप पर ऐसा ही ग्रुप आत्महत्या के तरीकों पर डिस्कशन को लेकर बना था। जिसमें शामिल 4 लोगों की मौत के बाद पूरे ब्रिटेन में दहशत फैल गई है। पुलिस भी इन मौतों को लेकर चिंता में है। ब्रिटेन के पोर्ट्सलैंड में 20 साल की एमी स्प्रिंगर नाम की लड़की की लाश मिली। पुलिस ने जब मामले की जांच करनी शुरू की, तो उन्हें अजीबोगरीब घटनाएं मिलने लगीं। उन्हें इस केस जुड़ा हुआ एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी मिला, जिसे एमी ने ज्वाइन कर रखा था। इस ग्रुप में आत्महत्या के कुछबेहतर तरीकोंको लेकर चर्चा हो रही थी।


पुलिस को एमी स्प्रिंगर के अलावा 3 और लोगों की लाश भी मिलने की जानकारी मिली। जब इसकी भी जांच की गई, तो पता चला कि एमी की ही तरह इन लोगों ने भी आत्महत्या की थी। ये सभी एक ही व्हाट्सऐप ग्रुप के सदस्य थे। एमी स्प्रिंगर के साथ इन लोगों ने भी वाट्सऐप ग्रुप पर सुसाइड के तरीकों पर चर्चा की थी। इसके बाद ही इनके मरने की सूचना पुलिस को मिली। सभी आत्महत्याओं के तार जुड़े हुए देखकर पुलिस भी हैरान है। मरने वाले सभी लोगों ने आत्महत्या की और इससे जुड़े तरीके पहले ग्रुप पर डिस्कस कर चुके थे।


एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि लंबे समय से ही एमी तडिप्रेशन की शिकार थी। साल 2020 में वो 15 बार गायब हो चुकी थी, जबकि साल 2021 में 3 बार वो घर से बिना बाए निकल गई थी। उसने कई बार खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की थी। बचपन में ही उनके छोटे भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पारिवारिक स्थितियां ऐसी रहीं कि वे हमेशा डिप्रेशन में रही। बताया जा रहा है कि अपनी मौत से कुछ हफ्ते पहले तक उसके स्वास्थ्य में सुधार महसूस किया गया था, लेकिन फिर एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर चर्चा के बाद उसने मौत को गले लगा लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.