सुखोई-35 जेट, हवा में उड़ता किला... अमेरिकी गढ़ में शेर की तरह घुसे पुतिन, सऊदी प्रिंस ने किया स्‍वागत

Updated on 07-12-2023 01:05 PM

रियाद: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन बुधवार को अपने दुर्लभ व‍िदेश दौरे पर निकले। पुतिन ने खाड़ी के दो सबसे अहम देशों यूएई और सऊदी अरब की यात्रा की। पुतिन ने सबसे पहले यूएई के राष्‍ट्रपति से मिले। अमेरिका के करीबी सहयोगी देश यूएई में पुतिन के स्‍वागत के लिए लाल कालीन बिछाई गई थी और हर तरफ रूसी झंडे दिखाई दे रहे थे। इसके बाद रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन सऊदी अरब की यात्रा पर पहुंचे जहां प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान ने उनका दिल खोलकर स्‍वागत किया। पुतिन ने खाड़ी देशों की यह यात्रा ऐसे समय पर की है जब इजरायल और हमास के बीच जोरदार युद्ध चल रहा है। यही नहीं इस पूरे इलाके में हजारों की तादाद में अमेरिकी सैनिक और महाव‍िनाशक परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात हैं। अमेरिका और पश्चिमी देशों के इसी खतरे को देखते हुए पुतिन पहली बार देश के सबसे आधुनिक सुखोई-35 फाइटर जेट के साथ खाड़ी देशों की यात्रा पर पहुंचे थे।

 
दरअसल, यूक्रेन पर हमले की वजह से पुतिन के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है और रूसी राष्‍ट्रपति विदेश यात्राओं से बच रहे हैं। यहां तक कि पुतिन जी-20 सम्‍मेलन के दौरान भारत की यात्रा पर नहीं आए थे। पुतिन अब तक अपने कई व‍िदेश दौरों को कैंसिल कर चुके हैं। पुतिन खाड़ी देशों की इस यात्रा को अपने Il-96PU व‍िमान के साथ की जिसे चलता फिरता किला कहा जाता है। पुतिन के साथ 4 सुखोई-35 फाइटर जेट चल रहे थे। इन फाइटर जेट ने रूसी राष्‍ट्रपति की पूरी यात्रा के दौरान साये की तरह से उनकी सुरक्षा की। यूएई और सऊदी अरब ने अभी तक अंतरराष्‍ट्रीय आपराधिक अदालत के साथ समझौते को मंजूरी नहीं दी है।
 
 

पुतिन के विमानों में लगी थीं किलर मिसाइलें

इसी वजह से पुतिन गिरफ्तारी के डर के बिना सऊदी अरब और यूएई की धरती पर कदम रख सके। विश्‍लेषकों का मानना है कि सुखोई फाइटर जेट के साथ आना एक तरफ जहां पुतिन के डर को जता रहा था, वहीं रूसी राष्‍ट्रपति ने अपने सबसे घातक फाइटर जेट के साथ यात्रा करके दुनिया के सामने अपनी बेजोड़ ताकत का प्रदर्शन किया। यही नहीं रूस ने इन विमानों को दिखाकर खाड़ी देशों को ललचाने की भी कोशिश की ताकि वे इसे खरीद लें। यूक्रेन युद्ध के बाद से ही रूसी हथियारों की बिक्री में भारी गिरावट आई है।
रूस के ये चारों ही फाइटर जेट R-77 और R-73 एयर टु एयर मिसाइलों से लैस थे। इससे पहले भी रूस ने वीवीआईपी व‍िमानों को सुरक्षा देने के लिए फाइटर जेट तैनात किए हैं लेकिन इतने देशों के हवाई क्षेत्र से गुजरते हुए पुतिन के विमान Il-96 को सुरक्षा देने के लिए 4 फाइटर जेट ले जाना पहली बार हुआ है। रूसी विमानों की तैनाती पर क्रेमलिन के प्रवक्‍ता ने कहा कि पुत‍िन के विमान के दौरे के दौरान 4 सुखोई विमान साथ चल रहे थे जो रूसी हवाई ठिकाने से उड़े थे। इन विमानों पर विभिन्‍न तरीके के हथियार लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि इतने देशों के ऊपर से फाइटर जेट के उड़ान भरने के लिए रूस ने विशेष मंजूरी ली थी।
 

किस रास्‍ते से यूएई पहुंचा रूसी राष्‍ट्रपति का व‍िमान

रूसी राष्‍ट्रपति का विमान कैस्पियन सागर और ईरान के ऊपर से होकर यूएई पहुंचा था। बता दें कि सुखोई-35 फाइटर जेट में यूएई ने भी रुचि दिखाई है लेकिन अभी तक यह समझौता नहीं हो सका है। यूएई के पास अमेरिकी एफ-16 से लेकर राफेल फाइटर जेट तक मौजूद हैं। अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि रूसी राष्‍ट्रपति ने सुखोई विमानों को लाकर खाड़ी देशों को ललचाने की कोशिश की है। रूस इस विमान को ईरान को भी बेच रहा है जो यूएई और सऊदी का धुर विरोधी देश है।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.