लड़कियों की लव गुरु बन गई सुमन!

Updated on 16-09-2020 12:40 AM

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की पॉपुलर प्रेम कहानी एक दूजे के वास्ते 2, अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है, जिसमें सुमन (कनिका कपूर) अंततः श्रवण (मोहित कुमार) के प्रति अपने प्यार का इजहार करेगी। इस शो की शुरुआत से दर्शकों को जिस पल का इंतजार था, वो पल आखिर आ ही गया, जब सुमन और श्रवण एक होकर 'सुवन' बन जाएंगे।

हालांकि श्रवण पहले ही सुमन से अपने जज्बात जता चुका है, लेकिन उस समय सुमन उसे जवाब नहीं दे पाई थी लेकिन जब वो देखती है कि उसकी दुनिया बिखर रही है, तो वो अपने एहसास जाहिर करने का फैसला करती है। इस समय दर्शक देख रहे हैं कि श्रवण भोपाल छोड़ने का फैसला करता है और जब सुमन को इस बारे में पता चलता है, तो वो उससे मिलने जाती है। लेकिन श्रवण बंटी से कहता है कि वो सुमन से नहीं मिलना चाहता। इससे सुमन टूट जाती है और श्रवण से अपने प्यार का इजहार करती है

सुमन यानी कि कनिका ने उन लड़कियों से भी कुछ टिप्स शेयर करने का फैसला किया, जो लड़कों से अपने दिल की बात बताना चाहती हैं, लेकिन इस बात से डरती हैं कि लड़के की प्रतिक्रिया क्या होगी। कनिका ने बताया, "यदि आपके दिल में किसी के लिए प्यार है तो आपको उसे छुपाना नहीं चाहिए क्योंकि यह आपको अंदर से परेशान करेगा। अपने जज्बात जाहिर करने के प्रति हमेशा मुखर रहना चाहिए क्योंकि इससे आपको हल्का महसूस होता है और यह सोचकर संतष्टि मिलती है कि कम से कम आपने अपनी बात तो कह दी।"

लड़कियों को इस बारे में टिप्स देते हुए कनिका कहती हैं, "मैं जानती हूं कि अपने जज्बात जाहिर करना आसान काम नहीं है, लेकिन हम 2020 में जी रहे हैं और कभी-कभी खुद को एक्सप्रेस करना जरूरी होता है। यदि आपके दिल में किसी के लिए जगह है, तो आपको इस बात का इंतजार नहीं करना चाहिए कि वो लड़का आपके पास आकर अपनी फीलिंग जाहिर करे क्योंकि कभी-कभी इंतजार आपको कहीं नहीं ले जाता और जब तक आपको इस बात का एहसास होता है, वो पल जा चुका होता है। आज के दौर में लड़कियां लड़कों की बराबरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं तो फिर प्यार के मामले में ऐसा क्यों ना हो।"

देखिए एक दूजे के वास्ते 2, हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.