चीन में सूरज उगल रहा आग, 68 शहरों में हीटवेव की चेतावनी

Updated on 13-07-2022 08:28 PM

बीजिंग कई देशों में इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात है वहीं चीन के कई शहर इन दिनों भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। भयंकर गर्मी से बचने के लिए लोग अंडरग्राउंड शेल्टर्स में शरण लेने लगे है। सूरज की आग के आगे सड़कें तक उखड़ रही हैं। मौसम विभाग ने चीन के 68 शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। इसमें शंघाई, नानजिंग भी शामिल हैं। रेड अलर्ट एक थ्री टायर हीटवेव वार्निंग है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दौरान इन शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है।


आपको बता दें कि शंघाई पहले से ही कोरोना महामारी की मार झेल रहा है। यहां पर प्रशासन ने पहले कोरोना के चलते कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए थे। अब यहां के करीब ढाई करोड़ लोगों को हीटवेव की मार सहने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों को जरूरी एहतियात बरतने को भी कहा है। 1873 में शंघाई का तापमान 15 दिनों के लिए 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। सोशल मीडिया पर बढ़ती गर्मी और लोगों की परेशानियों को लेकर कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।


यहां के वाइल्डलाइफ पार्क में जानवरों को ठंडा रखने के लिए हर दिन आठ टन बर्फ का इस्तेमाल किया जा रहा है। शंघाई के एक व्यक्ति झू डेरेन का कहना है कि इस बार इतनी भयंकर गर्मी समय से पहले ही पड़ रही है। झू का बेटा गर्मी से बचने के लिए वाटर फाउंटेन का सहारा लेने को मजबूर है। झू ने बताया कि जुलाई में ही उसका गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। अभी तापमान का अधिकतम स्तर पर जाना बाकी है। झू के मुताबिक घर से घुसते ही एसी का आन करना और बाहर निकलने पर संस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी हो गया है।


चीन के विभिन् शहरों में जहां इस वर्ष भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है, वहीं यहां के लोगों ने इस वर्ष कई जगहों पार बाढ़ को भी झेला है। देश के मौसम विभाग ने इसको क्लाइमेट चेंज का नाम देते हुए लोगों को कई चेतावनियां भी जारी की है। इसमें जुलाई के मध् में तापमान का बेतहाशा बढ़ना भी शामिल है।

सरकारी समाचारों में दिखाया गया है कि दक्षिण जियांगशी प्रांत में गर्मी की वजह से सड़क करीब 15 सेंटीमीटर तक उखड़ गई है। नानजिंग में लोगों ने गर्मी से बचने के लिए शेल्टर्स में शरण ले रखी है। कभी ये शेल्टर्स युद्ध में बमबारी से बचने के लिए बनाए गए थे। हालांकि समय के साथ लोगों ने अब इसको और सुविधाजनक बना लिया है। इनमें सभी तरह की सुख सुविधाओं को रखा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.