काउंटी क्रिकेट खेलेंगे सुंदर

Updated on 02-07-2022 08:29 PM

बेंगलुरू भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर दीपक चाहर अभी तक हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) से नहीं उबर पाये हैं। वहीं स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर अपने हाथ की चोट से उबर रहे हैं। अभी ये दोनो खिलाड़ी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। सुंदर इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशर से खेलने के लिए इंग्लैंड जाने वाले हैं।


बीसीसीआई की ओर से कहा गया, ‘‘ सुंदर तरह से फिटनेस हासिल करने के करीब है और अब उन्हें लय हासिल करनी है। इसके लिए वह काउंटी क्रिकेट खेलेंगे।’’ वहीं कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान चोटिल होने वाले चाहर एनसीए में अपने सुबह के सत्र के दौरान अच्छी स्थिति में नजर आये।


उन्होंने अपने रिहैब सत्र के बाद कहा, ‘‘ मैं अपने रिहैब कार्यक्रम के अनुसार अभी एक बार में चार से पांच ओवर गेंदबाजी अभ्यास कर रहा हूं। मुझे अभी मैच के लिए जरूरी फिटनेस हासिल करने में चार से पांच सप्ताह और लगेंगे।’’ राजस्थान के इस तेज गेंदबाज ने कहा है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा तब तक उनका फिट होना संभव नहीं होगा।


उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक रिकवरी का सवाल है, यह एक कदम दर कदम प्रक्रिया है। मुझे नहीं लगता कि मैं इंग्लैंड के खिलाफ टी20 तक फिट हो पाऊंगा। एक बार जब मैं मैच फिट हो जाता हूं, तो मुझे अपनी फिटनेस की जांच के लिए कुछ क्लब स्तर के मैच खेलने होंगे।’’ चाहर हालांकि यहां बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान सहज दिखे। उन्हें उम्मीद है कि वह वेस्टइंडीज दौरे से पहले फिटनेस हासिल कर लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.