राणा नायडू की अंधेरी, गंभीर और सख्त दुनिया में सुनील ग्रोवर की एंट्री

Updated on 29-05-2025 07:31 PM

भोपाल : जब ताकतवर, गुस्सैल और खतरनाक राणा टकराता है शाना सुनील ग्रोवर से, तब होता है असली धमाका! एक ऐसा क्रॉसओवर जिसे किसी ने सोचा भी नहीं था, नेटफ़्लिक्स ने एक मज़ेदार वीडियो रिलीज़ किया जिसमें राणा दग्गुबती और सुनील ग्रोवर साथ नजर आ रहे हैं — और यह वीडियो पूरी तरह से हंगामाखेज है। राणा नायडू की अंधेरी, गंभीर और सख्त दुनिया में अचानक सुनील ग्रोवर की पागलपंती की जबरदस्त एंट्री हो जाती है। और राणा? वो तो बिलकुल भी तैयार नहीं था। सुनील ग्रोवर, जो कभी भी चुपचाप एंट्री नहीं करते, उन्होंने कहा, “राणा दग्गुबती और मैं एक ही फ्रेम में? मुझे भी यकीन नहीं हुआ। राणा नायडू की दुनिया बेहद गंभीर, जबरदस्त पॉवर मूव्स, पारिवारिक ड्रामा, ऐक्शन से भरी हुई है फिर मैं अपनी मस्ती और हंगामे के साथ उसमें एंट्री करता हूँ। जैसे ही नेटफ़्लिक्स ने मुझे ये आइडिया बताया, मुझे पता था कि यह एकदम पागलपन भरा लेकिन मजेदार अनुभव होगा। जो कुछ हमने शूट किया वो वाकई में बेमिसाल, अनोखा और बहुत ज्यादा मजेदार था। ऐसा लग रहा था जैसे दो बिल्कुल अलग दुनिया आपस में टकरा रही हों और फिर हर चीज में मेल बैठ गया। राणा नायडू सीज़न 2 ड्रामा तो लाएगा ही और साथ में थोड़ी सी पागलपंती भी!” यह कोई कैमियो नहीं है। यह कोई आम साझेदारी भी नहीं है। यह उन पलों में से एक है जब आप सोचते हैं — “यह हो क्या रहा है?” - जो आपको हसाता है और, और पाने की चाह जगाता है । राणा दग्गुबती ने कहा, “जब सुनील ग्रोवर आते हैं, तो आपको पहले से पता होता है कि अब कुछ चौकाने वाला होने वाला है। एक पल मैं राणा नायडू की तरह गंभीर हूं, और अगले ही पल मैं पंचेस नहीं, पंचलाइनों से बच रहा हूं। नेटफ़्लिक्स ने हमें इस अजीब लेकिन मजेदार एक्सपेरिमेंट में डाल दिया और सच कहूं तो ये ऐसा हंगामा था जिसकी मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। हम भले ही को-स्टार्स नहीं हैं, लेकिन उन कुछ मिनटों के लिए हमारी दुनिया ऐसे टकराई कि सब कुछ बेहिसाब और हँसी से भरपूर हो गया। और अगर इससे आपको सीज़न 2 देखने की इच्छा नहीं होती, तो फिर मुझे नहीं पता किस से होगी।

राणा नायडू के सीज़न 2 को सुंदर एरोन और लोकोमोटिव ग्लोबल ने प्रोड्यूस किया है और इसे करन अंशुमान ने बनाया है। निर्देशन की कमान संभाली है करन अंशुमान, सुपर्ण एस. वर्मा और अभय चोपड़ा की तिकड़ी ने। इस बार मेकर्स ने एक शानदार टीम तैयार की है: राणा दग्गुबती और वेंकटेश दग्गुबती की वापसी हो रही है और उनके साथ दिखेंगे अर्जुन रामपाल, सुरवीन चावला, क्रिती खरबंदा, सुशांत सिंह, अभिषेक बॅनर्जी और डिनो मोरिया। कहना गलत नहीं होगा कि इस बार ड्रामा, गड़बड़ी और डैमेज कंट्रोल सब कुछ डबल होने वाला है। राणा नायडू सीज़न 2 देखिए 13 जून से सिर्फ नेटफ़्लिक्स पर।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.