सुनील नारायण को इस कारण टी20 विश्वकप के लिए शामिल नहीं किया गया : पोलार्ड

Updated on 14-10-2021 09:40 PM

शारजाह वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से अच्छे प्रदर्शन के बाद भी स्पिनर सुनील नारायण को टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिलने का कारण बताया है।

पोलार्ड ने कहा कि नारायण ने आईपीएल के दूसरे चरण में 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं पर उन्होंने अगस्त 2019 से ही कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, इसी कारण उन्हें विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली। टीम में बदलाव करने की आईसीसी की समयसीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही है।


पोलार्ड ने कहा कि अगर मैं टीम में उसको शामिल नहीं करने के कारणों पर बात करता हूं तो इसे गलत तरीके से पेश किया जा सकता है। इसलिए यह बेहतर है कि हम उन 15 खिलाड़ियों पर ध्यान दें तो जो अभी हमारे पास है। यह हमारे लिये अधिक अहम है। हमें इस पर काम करना होगा कि क्या हम इन खिलाड़ियों के साथ अपने खिताब का बचाव कर सकते हैं।

 मैं उसे शामिल करने पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। इस पर काफी कुछ कहा जा चुका है। मुझे लगता है कि उसको टीम में शामिल नहीं करने के कारण तभी बता दिए गए थे। व्यक्तिगत तौर पर मैं नारायण को एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से पहले अच्छा दोस्त मानता हूं। हम साथ में खेलते हुए बड़े हुए। वह विश्वस्तरीय क्रिकेटर है। पोलार्ड हालांकि ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को अपनी टीम में चाहते हैं जो चोटिल होने के कारण 26 सितंबर से आईपीएल का कोई मैच नहीं खेल पाये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.