पत्नी को बच्चों का ख्याल रखना... बोल कर बुरे फंसे सुनील शेट्टी, खूब हो रही आलोचना, लोग बोले- PR ने नहीं समझाया?
Updated on
28-07-2025 12:50 PM
'हेरा फेरी 3' एक्टर सुनील शेट्टी एक विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में पति-पत्नी के बीच तालमेल और जिम्मेदारियों के संतुलन पर बात की थी। एक्टर ने कहा था कि पत्नी को यह समझना चाहिए कि अगर पति अपना करियर बनाने में व्यस्त है, तो उसे बच्चे पर ध्यान देना चाहिए। अब इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और सुनील शेट्टी से चुप रहने के लिए कहा है।
दरअसल, सुनील शेट्टी ने 'पिंकविला' को इंटरव्यू दिया और उसमें कई चीजों पर बात की। इन्होंने शादी और तलाक पर कहा था कि आजकल के बच्चों में धैर्य है ही नहीं। शादी कुछ समय के बाद एक समझौता होता है, जहां आपको एक-दूसरे को समझना होता है, एक-दूसरे के लिए जीना होता है। फिर एक बच्चा आता है और पत्नी को ये जानना जरूरी है कि पति करियर बनाएगा तो बच्चे को मैं देख रही हूं। पति, जाहिर तौर पर, साथ में देखेगा। पर आज कल सब चीजों में प्रेशर बहुत हो गया है।
सुनील शेट्टी की आलोचना हो रही है
अब सुनील शेट्टी के इस बयान पर लोगों का माथा ठनक गया। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक्टर को लताड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'इनको अब बोलना बंद कर देना चाहिए।' एक ने लिखा, 'भाई ये अपनी इमेज खुद खराब कर रहा है। कभी-कभी चुप रहने में ही समझदारी होती है।' एक ने लिखा, 'पीआर टीम ने इनको सलाह नहीं दी क्या?' एक ने लिखा, 'उनके लुक्स या उनके किरदारों से धोखा मत खाइए। सुनील 60+ के हैं और उनकी सोच भी अपने उम्र के कई लोगों जैसी ही है।'
सुनील शेट्टी की फिल्में
सुनील शेट्टी ने इसके पहले एक और इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने सी सेक्शन से नॉर्मल डिलीवरी को ज्यादा दर्दनाक बताया था। इस पर भी उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ा था। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'हंटर 2' अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें वह एसीपी विक्रम सिन्हा की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, वह प्रियदर्शन की मूवी 'हेरा फेरी 3' में भी दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…