सुनीता विलियम्स ने आठवीं बार स्पेसवॉक की:स्पेस स्टेशन से बाहर निकलीं

Updated on 17-01-2025 02:22 PM

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गुरुवार शाम भारतीय समय के मुताबिक 6 बजकर 30 मिनट से स्पेसवॉक शुरू की। इस दौरान उनके साथ अंतरिक्ष साथी एस्ट्रोनॉट निक हेग भी थे।

NASA ने दोनों के स्पेसवॉक का लाइव फुटेज शेयर किया है। इस स्पेसवॉक का मकसद न्यूट्रॉन स्टार इंटीरियर कंपोजिशन एक्सप्लोरर (NICER) एक्स-रे टेलीस्कोप की मरम्मत करना है। इस मिशन का नाम ‘US स्पेसवॉक-91’ है। यह मिशन सुनीता विलियम्स के करियर में 8वीं और हेग की चौथी स्पेसवॉक है। यह स्पेसवॉक करीब साढ़े छह घंटे तक चली।

सुनीता और उनके सहयोगी निक हेग ने इस स्पेसवॉक के दौरान ISS के बाहरी हिस्से पर मरम्मत से जुड़े काम किए। इनमें स्टेशन की दिशा तय करने वाले इंस्ट्रूमेंट्स की मरम्मत, NICER X-ray टेलीस्कोप पर लाइट फिल्टर्स को पैच करना और एक इंटरनेशनल डॉकिंग एडॉप्टर पर लगे रिफ्लेक्टर डिवाइस को बदलना शामिल था।

12 साल बाद स्पेसवॉक कर रहीं सुनीता विलियम्स

सुनीता विलियम्स 12 साल के बाद स्पेसवॉक कर रही हैं। वह एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटीज (EVA) में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं, जो ISS के संचालन और अपग्रेड के लिए बेहद जरूरी है।

नासा ने पिछले साल मई में अंतरिक्ष यात्रियों की स्पेसवॉक को रोक दिया था। दरअसल तब एक अंतरिक्ष यात्री के सूट के कूलिंग लूप (कूलिंग प्रणाली में पानी का उपयोग होता) से एयरलॉक (वह जगह जहां से अंतरिक्ष यात्री बाहर निकलते हैं) में पानी लीक होने लगा था। इस समस्या के दूर होने के बाद पहली बार किसी अंतरिक्ष यात्री ने स्पेसवॉक किया है।

सुनीता विलियम्स के 8 दिन का सफर 10 महीने में बदला

सुनीता विलियम्स 7 महीने से ज्यादा समय से अंतरिक्ष में हैं। वे पिछले साल जून में बुच विल्मोर के साथ ISS पर पहुंची थीं। उन्हें एक सप्ताह के बाद लौटना था। दोनों बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के टेस्ट के लिए गए थे, लेकिन इसमें खराबी आने के बाद दोनों ISS पर ही रुक गए। इसके बाद से दोनों वहीं फंसे हुए हैं।

नासा ने सुनीता और बुच विल्मोर को फरवरी 2025 में इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से वापस लाने की जानकारी दी थी। लेकिन अब उनके लौटने में और ज्यादा वक्त लग सकता है। नासा ने पिछले महीने कहा था कि उन्हें मार्च 2025 के अंत का इंतजार करना होगा। यह तारीख अप्रैल की शुरुआत तक भी बढ़ सकती है।

नासा के मुताबिक सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस लाने के लिए स्पेसएक्स को नया कैप्सूल बनाना है। इसे बनाने में स्पेसएक्स को वक्त लगेगा, जिस वजह से मिशन में देरी होगी। यह काम मार्च के अंत तक पूरा किया जा सकता है। इसके बाद ही स्पेस में फंसे एस्ट्रोनॉट्स को वापस लाया जा सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.