सनी देओल बेटे राजवीर संग पहुंचे लद्दाख, वीडियो में लाडले पर लुटाया प्यार, अब शुरू करेंगे 'रामायणम्' की शूटिंग

Updated on 24-07-2025 01:44 PM
सनी देओल पिछले काफी समय से काफी बिजी चल रहे थे। एक तरफ 'बॉर्डर 2' की शूटिंग और दूसरी ओर नितेश तिवारी की 'रामायणम्' की तैयारी, जिसमें वह हनुमान के रोल में नजर आएंगे। इस बीच सनी देओल ने कुछ फुर्सत के पल निकाले और छोटे लाडले राजवीर देओल के साथ घूमने निकल पड़े। सनी देओल ने एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह राजवीर पर खूब प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

बाप-बेटे के इस बॉन्ड को देख फैंस का भी दिल पिघल गया। उन्होंने सनी देओल और राजवीर के लिए खूब प्यार भरे कमेंट्स किए। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ट्रिप का वीडियो शेयर किया है। वह और राजवीर पहाड़ों में घूमने गए, जहां से उन्होंने खूबसूरत हिमालय की भी झलक दिखाई। वीडियो में बारालाचा ला दर्रा भी नजर आ रहा है, जो हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति को लेह से जोड़ता है।

सनी देओल का बेटे के लिए प्यार देख पिघला फैंस का दिल

वीडियो में सनी देओल बेटे राजवीर से पूछते हैं कि मजा आ रहा है? तो वह जवाब देते हैं, 'हां, बहुत मजा आ रहा है। मिट्टी में कवर हूं। अच्छी मिट्टी आपकी स्किन के लिए अच्छी होती है।' वीडियो में सनी देओल बेटे राजवीर के कभी बाल संवारते, तो कभी उनकी टोपी रही करते दिखे। बाप-बेटे के इस प्यारे वीडियो को देख एक फैन ने लिखा है, 'आप बहुत अच्छे हैं। हमेशा ऐसे ही खुश रहो।'

'आपको देख दिल खुश हो जाता है'

एक फैन बोला, 'सनी पाजी एक पिता के तौर पर आपकी फीलिंग समझ सकता हूं।' एक और कमेंट है, 'बाप-बेटे का प्यार। कमाल की जोड़ी है बाप-बेटे की।' एक ने लिखा, 'आपको देखकर दिल खुश हो जाता है।' सबसे मजेदार कमेंट तो एक यूजर का था, जिसने लिखा, 'सनी पाजी, जरा बॉर्डर पे जाके पाकिस्तानियों को धमकी भी दे दीजिए।'

सनी देओल की पत्नी और दो बेटे, ब्रिटिश राजघराने संग कनेक्शन

सनी देओल ने साल 1984 में पूजा देओल से शादी की थी, जो एक राइटर हैं और ब्रिटिश राजघराने से हैं। शादी के बाद सनी देओल और पूजा दो बेटों के पैरेंट्स बने। बेटा करण और राजवीर दोनों ही एक्टर हैं। जहां करण देओल ने साल 2019 में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से एक्टिंग डेब्यू किया था, वहीं राजवीर ने साल 2023 में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'दोनों' से डेब्यू किया था।

सनी देओल की आने वाली फिल्में

सनी देओल के एक्टिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो वह 'बॉर्डर 2' की शूटिंग खत्म कर चुके हैं और अब हनुमान के रोल की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म 'रामायणम्' के पहले और दूसरे पार्ट में वह नजर आएंगे। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा। 'रामायणम्' में रणबीर कपूर, राम के रोल में हैं और साई पल्लवी, सीता बनी हैं। वहीं, यश लंकापति रावण के किरदार में दिखेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.