सनी कौशल और राधिका मदान स्टारर 'शिद्दत' का ट्रेलर रिलीज

Updated on 15-09-2021 08:28 PM
 एक्टर सनी कौशल और राधिका मदान स्टारर 'शिद्दत' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है। राधिका ने खुद भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस लव स्टोरी फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, " 'शिद्दत' के ट्रेलर के साथ प्यार की ताकत को महसूस करें। 'शिद्दत' 1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।" कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी-राधिका के अलावा डायना पेंटी और मोहित रैना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'शिद्दत' को मुंबई, लंदन, पेरिस और ग्लासगो में शूट किया गया है। यह फिल्म पिछले साल सितंबर में रिलीज होने वाली थी। कोरोना वायरस की महामारी के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। इस फिल्म की पटकथा श्रीधर राघवन ने लिखी है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान और भूषण कुमार ने किया है। यह फिल्म दिनेश के 'मैडॉक फिल्म्स' प्रोडक्शन के सौजन्य से निर्मित है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.